Lumio ने आज भारत में नया एक्टिव बुकशेल्फ स्पीकर Lumio Aura 5 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lumio
Lumio Aura 5 एक्टिव बुकशेल्फ हाई-फिडेलिटी (Hi-Fi) स्पीकर है।
Lumio ने आज भारत में नया एक्टिव बुकशेल्फ स्पीकर Lumio Aura 5 लॉन्च कर दिया है। नए ऑडियो सिस्टम में ड्यूल एल्युमीनियम वूफर सेटअप और ड्यूल सिल्क डोम ट्वीटर दिए गए हैं। इस सेटअप में दो हिस्से हैं। इसके साथ एक खास रिमोट भी आता है, जिससे अलग-अलग सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है। Lumio Aura 5 में कई प्रकार के लिस्टिंग मोड के लिए DGS ऑडियो ट्यूनिंग की सुविधा भी है। यह वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए कई इनपुट तरीकों को भी सपोर्ट करता है। आइए Lumio Aura 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lumio Aura 5 की कीमत ₹24,999 है। हालांकि, कंपनी इन स्पीकर को ₹19,999 की अर्ली बर्ड कीमत पर प्रदान कर रही है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिलेंगे, जिससे ऑडियो सिस्टम की असल कीमत और कम हो जाएगी। Aura 5 की बिक्री 15 अक्टूबर को ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए शुरू होगी। ये स्पीकर ई-कॉमर्स कंपनी की आने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल का भी हिस्सा होंगे।
Lumio Aura 5 एक्टिव बुकशेल्फ हाई-फिडेलिटी (Hi-Fi) स्पीकर हैं। इन स्पीकर में स्टूडियो, सिनेमा और ग्रूव ऑडियो मोड के लिए DGS ऑडियो ट्यूनिंग मिलती है। Aura 5 में ड्यूल 4.5 इंच एल्युमीनियम वूफर सेटअप और ड्यूल 1 इंच सिल्क डोम ट्वीटर सेटअप मिलता है। यह Hi-Fi स्पीकर 200W तक का पीक ऑडियो आउटपुट और 100W तक का लगातार आउटपुट प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि Lumio Aura 5 एक मीटर की दूरी पर 105dB का लगातार साउंड प्रेशर लेवल (SPL) देगा। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 35Hz से 20,000Hz तक है।
Lumio का कहना है कि इसके हाई-फाई स्पीकर 24-bit / 48kHz तक का लॉसलेस ऑडियो प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में HDMI ARC, पीसी और प्लेबैक के लिए यूएसबी पोर्ट, ऑप्टिकल, कोएक्सियल, 3.5mm ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Lumio Aura 5 के साथ कंपनी का Minion OLED रिमोट भी आता है, जो बॉक्स में ही मिलता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देता है। Lumio एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए एक खास ऐप भी लॉन्च करने का प्लान भी है। कंपनी स्पीकर के लिए 1 साल की कॉम्प्रिहेन्सिव वारंटी और मिनिअन ओएलईडी रिमोट के लिए 6 महीने की वारंटी दे रही है और साथ ही होम सर्विस भी उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर