• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक

Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक

नए फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स प्रड्यूस कर सकेगा। हाइलाइट्स पहले से कहीं अधिक क्लियर होंगे।

Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक

Photo Credit: X/@Gadgetsdata

Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स पुराने मॉडल से कहीं बेहतर बताए गए हैं।

ख़ास बातें
  • फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स दिखाएगा।
  • इसके साथ ही इसमें छोटे हाइलाइट्स के लिए भी बेहतर कंट्रोल देखने को मिलेगा।
  • Galaxy S26 Ultra की तुलना में फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर होने का दावा।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। कहा गया है कि फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स दिखाएगा। इसके साथ ही इसमें छोटे हाइलाइट्स के लिए भी बेहतर कंट्रोल देखने को मिलेगा। शेडो पहले से ज्यादा क्लियर दिखाई देंगी। यानी Galaxy S26 Ultra की तुलना में फोन के अंदर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस काफी बेहतर रहने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Galaxy S26 Ultra की तुलना में अपकमिंग Galaxy S27 Ultra फोन फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, नए फोन का कैमरा पुराने मॉडल से कहीं बेहतर वार्म कलर्स प्रड्यूस कर सकेगा। हाइलाइट्स पहले से कहीं अधिक क्लियर होंगे। टिप्स्टर ने दावा किया है कि खबरों के मुताबिक जब दोनों फोन एक ही सीन की फोटो लेंगे, तो रंगों में साफ फर्क दिखेगा। 

लीकर के अनुसार, Galaxy S26 Ultra कभी-कभी दूर मौजूद छोटी और बहुत चमकदार चीजों—जैसे कि चमकते हुए साइन बोर्ड पर लिखे अक्षर या रोशनी के छोटे सोर्स के हाइलाइट्स को ठीक से नहीं दिखा पाता। ऐसे हिस्से ओवरएक्सपोज हो जाते हैं। इनकी आउटलाइन व डिटेल तेज रोशनी (ग्लेयर) में अक्सर खो जाती है। Galaxy S27 Ultra इसे बेहतर ढंग से हैंडल करेगा। 

फोन इस तरह की रोशनी को गहरे नारंगी-पीले रंग में दिखाएगा। जबकि पिछले मॉडल में यह चमकीली पीली और क्लिपिंग के करीब दिखती थी। लेकिन नए अपग्रेड के बाद कोई चमकती हुई चीज अपने सही आकार में दिखेगी। अपग्रेड मेन कैमरा के साथ-साथ 5x टेलीफोटो कैमरा में भी देखने को मिलेगा। शैडो नॉइज भी यहां कम होने वाला है। Galaxy S27 Ultra फाइन ग्रेन को कम करेगा जो अंधेरे वाले हिस्सों में आसानी से दिख जाता था। नया फोन फोटो में फ्रेम को ज्यादा साफ और स्मूद दिखा सकेगा। बदलाव खास तौर पर रात में ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आएगा। 

वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर को लेकर भी लीक आते रहे हैं। कहा गया है कि फोन 120fps पर 4K और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। ।बहरहाल, सैमसंग की ओर से अपकमिंग Galaxy S27 Ultra को लेकर ऐसे किसी फीचर की पुष्टि नहीं की गई है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • कमियां
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »