• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?

WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?

WhatsApp को लेकर इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अब इस पर मैसेज भेजने के लिए पैसे चुकाने होंगे।

WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp Business को सभी मैसेज के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

ख़ास बातें
  • Meta 1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस प्लेटफॉर्म की कीमतों को बदलाव रहा है।
  • WhatsApp Business को सभी मैसेज के लिए पैसे नहीं देने होंगे।
  • बिजनेस को कुछ ऐसे मैसेज के लिए भी पैसे देने होंगे जो कि पहले फ्री थे।
विज्ञापन

WhatsApp को लेकर इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अब इस पर मैसेज भेजने के लिए पैसे चुकाने होंगे। Meta 1 अक्टूबर, 2026 से भारत में अपने WhatsApp बिजनेस प्लेटफॉर्म की कीमतों में बदलाव कर रहा है। यानी कि बिजनेस को कुछ ऐसे मैसेज के लिए भी पैसे देने होंगे जो कि पहले फ्री थे। जैसे कि अभी बिजनेस 24 घंटे के अंदर कस्टमर के मैसेज का जवाब फ्री में दे सकते हैं और ऑर्डर से जुड़े अपडेट भेज सकते हैं,  लेकिन 1 अक्टूबर से यह बदल जाएगा। हालांकि, कुछ मैसेज फ्री रहेंगे, लेकिन Meta यूटिलिटी मैसेज के लिए पैसे लेगा, चाहे उन्हें 24 घंटे के अंदर ही भेजा जाए। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए सचमुच पैसे चुकाने होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बदलाव आम यूजर्स के लिए नहीं बल्कि वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए है। अब विस्तार से जानते हैं कि क्या बदलने वाला है, क्या फ्री रहेगा और बिजनेस को इसके लिए कितना भुगतान करना होगा

1 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है?
अब तक बिजनेस अगर वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ग्राहकों को मैसेज करने के लिए करते थे तो 24 घंटे के अंदर मैसेज का जबाव फ्री में दिया जा सकता था। इसमें प्रोडक्ट या ऑर्डर से संबंधित सवालों के जबाव देने के साथ-साथ ऑर्डर कंफर्मेशन और डिलीवरी अपडेट भेजना शामिल था। 1 अक्टूबर से Meta उन बिजनेस से चार्ज लेना शुरू करेगा जो इस 24-घंटे की विंडो में ऑर्डर अपडेट और दूसरे यूटिलिटी मैसेज भेजते हैं। हर बिजनेस फोन नंबर के लिए हर महीने पहले 1 हजार सर्विस मैसेज के तहत ग्राहकों के सवालों के जवाब फ्री रहेंगे। उसके बाद बिजनेस को अतिरिक्त जवाबों के लिए पैसे देने होंगे।

कितना लगेगा चार्ज

Meta भारत में यूटिलिटी मैसेज जैसे कि ऑर्डर कन्फर्मेशन और डिलीवरी अपडेट के लिए स्टैंडर्ड रेट हर डिलीवर हुए मैसेज पर ₹0.115 तय करता है। 18% GST के साथ प्रत्येक मैसेज पर लगभग ₹0.136 का हो जाता है। 30 सितंबर तक बिजनेस कस्टमर के मैसेज करने के 24 घंटे के अंदर यूटिलिटी मैसेज फ्री में भेज सकते हैं। 1 अक्टूबर से बिजनेस को हर डिलीवर हुए यूटिलिटी मैसेज के लिए जीएसटी के बिना ₹0.115 देने होंगे। जैसे कि अगर कोई बिजनेस 1 हजार ऑर्डर अपडेट भेजता है तो उसे ₹115 या 18% जीएसटी के साथ करीबन ₹135.70 देने होंगे।

Meta मार्केटिंग मैसेज जैसे प्रमोशनल ऑफर और सेल के ऐलान के लिए ₹0.8631 प्रति मैसेज की रेट तय करता है, जबकि ऑथेंटिकेशन मैसेज जैसे वन-टाइम पासवर्ड या ओटीपी की कीमत ₹0.115 प्रति मैसेज है। 1 अक्टूबर 2026 से Meta हर बिजनेस फोन नंबर के लिए हर महीने पहले 1 हजार सर्विस रिप्लाई फ्री देगा। उसके बाद सर्विस मैसेज रेट संबंधित बाजार में यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन रेट के बराबर होंगी।

क्या रहेगा फ्री

बदलाव के बावजूद भी WhatsApp Business को सभी मैसेज के लिए पैसे नहीं देने होंगे। हर बिजनेस फोन नंबर के लिए बिजनेस को हर महीने 1 हजार फ्री सर्विस मैसेज मिलेंगे। ग्राहक भी बिजनेस को फ्री में मैसेज भेज सकते हैं और उन्हें मैसेज भेजने या प्राप्त करने के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे। Meta उन बिजनेस के लिए मौजूदा 72 घंटे की फ्री विंडो भी बनाए रख रहा है, जिन्हें Facebook पेज पर क्लिक टू वॉट्सऐप विज्ञापन या कॉल टू एक्शन बटन के जरिए मैसेज मिलते हैं। इन तीन दिनों के दौरान बिजनेस Meta के मैसेजिंग चार्ज दिए बिना ग्राहकों को मैसेज भेज सकते हैं।

इस फ्री विंडो के साथ Meta ज्यादा से ज्यादा बिजनेस को अपने विज्ञापन टूल उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है, जिससे बिजनेस ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच पाएं और WhatsApp पर उनसे जुड़ सकें। कुल मिलाकर 1 अक्टूबर से जो बिजनेस ग्राहकों को जवाब देने, ऑर्डर अपडेट भेजने और डिलीवरी की जानकारी शेयर करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें इन मैसेज के लिए Meta को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। हालांकि, इसमें ग्राहकों के लिए कुछ भी नहीं बदलेगा। उन्हें बिजनेस को मैसेज भेजने या वॉट्सऐप पर जवाब और अपडेट पाने के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »