सिस्टम में 6.5 इंच के सब-वूफर हैं जो बेस आउटपुट देते हैं। साथ में दो वायरलैस रियर सैटेलाइट स्पीकर भी मौजूद हैं।
Photo Credit: Noise
Noise Homestage 5.2.4 होम थियेटर में 5 फ्रंट चैनल दिए गए हैं।
Noise ने होम थियेटर मार्केट में नई एंट्री मारते हुए अपना नया Homestage 5.2.4 होम थियेटर लॉन्च किया है। यह खासतौर पर घर के लिविंग रूम के लिए डिजाइन किया बताया जाता है। इसमें धांसू 700W तक की पावर आउटपुट मिलती है। Dolby Atmos का सपोर्ट ऑडियो एक्सपीरियंस को और ज्यादा रिच बनाता है। इसमें 5 फ्रंट चैनल दिए गए हैं। कहा गया है कि यह तीन-डाइमेंशनल साउंड फील्ड पैदा करता है। ऑडियो सुनने वाले के चारों तरफ फैल जाता है जिससे घर में ही सिनेमा जैसा अहसास हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Noise Homestage के Homestage 2.1 सेटअप की कीमत 4,999 रुपये से शुरू होती है। यह 90W आउटपुट के साथ आता है। Homestage 3.2 को भारत में 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 200W आउटपुट देता है। Noise Homestage 5.2.4 इसमें टॉप मॉडल है जिसकी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस पर 1300 रुपये की छूट देने का ऑफर दिया है। Noise Official Website से इन्हें खरीदा जा सकता है।
Noise Homestage 5.2.4 होम थियेटर में 5 फ्रंट चैनल दिए गए हैं। सिस्टम में 6.5 इंच के सब-वूफर हैं जो बेस आउटपुट देते हैं। साथ में दो वायरलैस रियर सैटेलाइट स्पीकर भी मौजूद हैं। रिच ऑडियो क्वालिटी के लिए खास HDMI eARC कनेक्शन इसमें दिया गया है जो Dolby Atmos की फुल क्वालिटी डिलीवर कर सकती है। यह ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे ऑप्टिकल, USB और AUX इनपुट के साथ उपलब्ध करवाया गया है।
होमथियेटर में यूजर को साउंड एडजस्ट करने का पूरा कंट्रोल मिलता है। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से 12 लेवल तक बेस और ट्रिबल को कंट्रोल कर सकता है। यह होम थियेटर मैटे मेटेलिक फिनिश में आता है और ब्लैक व सिल्वर कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने इस रेंज में Homestage 2.1 भी उपलब्ध करवाया है। इसमें समर्पित सबवूफर मिलता है। इसके साथ ही Homestage 5.1 में 500W Dolby Atmos ऑडियो मिल जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक