iQOO ने आज चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा शामिल किए गए हैं।
Photo Credit: iQOO
iQOO 16 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
iQOO ने आज चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा शामिल किए गए हैं। iQOO के इस फोन में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट वाला यह फोन पानी के अंदर भी आसानी से काम कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर चलता है और इसमें 16जीबी की बड़ी रैम दी गई है। यहां iQOO 16 के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग ₹85,815), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 युआन (लगभग ₹97,260), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 युआन (लगभग ₹1,07,275) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8499 युआन (लगभग ₹1,21,580) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध हो गया है।
iQOO 16 में 6.85 इंच की 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 2800 निट्स ब्राइटनेस और 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले डीसी डिमिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। यह फोन इन डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 850 जीपीयू दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X अल्ट्रा/16GB LPDDR5X अल्ट्रा Pro रैम के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्टस्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के मामले में iQOO 16 के रियर में f/1.68 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.75 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी,मोटाई 8.3 मिमी और 229.8 ग्राम है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G,ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 जेन 1 मिलता है। इस फोन में 8400mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?