हाल ही में शाओमी ने अपनी TV S Pro RGB-Mini LED 2027 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Supreme Edition भी पेश किया गया है। इन टेलीविजंस का स्क्रीन साइज 65 इंच से 98 इंच तक का है
Photo Credit: Xiaomi
स्मार्ट टेलीविजन के कस्टमर्स बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ज्यादा फीचर्स को पसंद कर रहे हैं
चाइनीज स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi की भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में सेल्स तेजी से बढ़ी है। देश में स्मार्ट टेलीविजन के कस्टमर्स बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ज्यादा फीचर्स को पसंद कर रहे हैं। इस मार्केट में Xiaomi की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में शाओमी के TVs का यूजर बेस लगभग 1.3 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी की TVs की सेल्स में 55 इंच और इससे बड़े टेलीविजंस की हिस्सेदारी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 200 प्रतिशत बढ़ी है। इसके साथ ही शाओमी के बड़ी स्क्रीन वाले QLED टेलीविजंस की भी मजबूत डिमांड है। कंपनी के 75 इंच के QLED TV की सेल्स इसके 75 इंच के पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 10 गुणा अधिक रही है। शाओमी ने कहा है कि पिछले वर्ष इसके QLED सेगमेंट की ग्रोथ छह गुणा रही है।
देश में बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टेलीविजंस की डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint ने इस वर्ष की पहली तिमाही के लिए देश के टेलीविजन मार्केट से जुड़ी रिपोर्ट में बताया है कि 55 इंच और इससे अधिक स्क्रीन साइज वाले टेलीविजंस की बिक्री में सबसे अधिक अधिक बढ़ोतरी हुई है। स्मार्ट टेलीविजंस की कुल शिपमेंट में इनकी हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई की है। शाओमी ने बताया है कि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी टेलीविजन की खरीदारी के फैसले में एक बड़ा कारण बन रही है। देश में स्मार्ट TVs के कुल मार्केट में QLED TV की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। इसके अलावा इस मार्केट में MiniLED का सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है।
हाल ही में शाओमी ने अपनी TV S Pro RGB-Mini LED 2027 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Supreme Edition भी पेश किया है। इन टेलीविजंस का स्क्रीन साइज 65 इंच से 98 इंच तक का है। Xiaomi के ये पहले RGB-Mini LED TV हैं, जिनमें लाल, हरे और नीले रंग के लिए अलग-अलग LED लाइट सोर्स का इस्तेमाल किया गया है। इस टेलीविजन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 5,000 निट्स तक और Supreme Edition में 5,500 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इन टेलीविजंस में 4K 180 Hz डिस्प्ले है और इनमें गेमिंग के लिए 360 Hz तक का मोड मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील