Wearables

Wearables - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Samsung Galaxy Watch 8 को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy Watch 8 40mm आमतौर पर 38,999 MRP पर लिस्ट होती है। लेकिन Amazon सेल में इसे 19,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच पर लगभग 20 हजार रुपये का सीधा MRP डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹2 हजार से कम में टॉप स्मार्टवॉच डील, 1 वॉच ₹999 की भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान ₹2,000 से कम कीमत में Smartwatch खरीदने वालों के लिए boAt, Noise, Redmi, GOBOULT और Fire-Boltt के 7 मॉडल्स शामिल हैं। इस लिस्ट में boAt Wave Call 3, Noise Twist Round Dial, Noise Junior Champ 3, Noise Pulse 4 Max, Redmi Watch Move 1.85, GOBOULT Tuff Hawk और Fire-Boltt Brillia शामिल हैं। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग और अलग-अलग वॉच फेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल में AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। इनकी बताई गई ऑनलाइन कीमत ₹999 से शुरू होती है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में ₹1,000 के बजट में आने वाले ईयरबड्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान भारी कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भी बचत हो रही है। इन ईयरबड्स में 70 घंटे तक चलने वाली बैटरी, नॉयज कैंसलेशन की सुविधा और 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं। इसके अलावा क्लियर कॉल्स और गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव भी मिलता है।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
    टेलीकॉम दिग्गज Jio ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने आगामी एआई वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेज के साथ-साथ एआई फीचर्स वाले ईयरबड्स लेकर आई है। जियो स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ ऑडियो वर्जन और कैमरा के साथ आते हैं। कैमरा वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज के जरिए आसानी से एआई से बात की जा सकती है और यूपीआई पेमेंट भी की जा सकती है.
  • Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
    Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस की सेल एक डच कंपनी ने बंद कर दी! खबर है कि प्राइवेसी की चिंता के चलते ऐसा किया गया है। नीदरलैंड्स में मेटा के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में यहां तक भी कहा गया है कि इनसे औरतों के वीडियो फिल्माए गए और फिर वो Telegram जैसे ऐप्स पर दिखाई दिए हैं।
  • कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
    Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। भारत में ₹29,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्ट ग्लासेज का एक Wayfarer मॉडल फिलहाल ₹22,425 में लिस्ट है। इसके अलावा पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। SBI कार्ड वाले ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,425 तक बताई गई है। इन ग्लासेज में 12MP कैमरा, स्पीकर, पांच माइक्रोफोन और Meta AI मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये करीब चार घंटे तक चल सकते हैं।
  • Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है।
  • OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
    OnePlus ने आज OnePlus Nord Buds 3r ईयरबड्स को अपडेट करते हुए नया कलर वेरिएंट पेश कर दिया है। Nord Buds 3r के नए Jade Mist कलर वेरिएंट की कीमत ₹1,999 तय की गई है, लेकिन वनप्लस फेस्टिव सेल, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 8 अक्टूबर से ₹1,599 की स्पेशल कीमत में उपलब्ध होंगे। इन ईयरबड्स में 54 घंटे तक चलने वाली धांसू बैटरी को शामिल किया गया है।
  • Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
    Google ने आज भारत में Google Fitbit Air को पेश कर दिया है। Fitbit Air की कीमत ₹13,999 है। यह बैंड ऑब्सडियन, बैरी, लैवेंडर और फॉग कलर में आता है। प्रत्येक यूनिट के साथ Google Health प्रीमियम का 3 महीने का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,000 इंस्टेंट कैशबैक या 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ ₹1,000 कैशबैक मिल सकता है।
  • मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
    अगर आप महज ₹500 के बजट में नए TWS ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़कर एक ईयरफोन इस बजट में लिस्ट किए गए हैं, हम आपके काम को आसान बनाने के लिए दोनों ई-कॉमर्स साइट से इस बजट में आने वाले 5-5 ईयरफोन लेकर आए हैं जो कि 50 घंटे तक की बैटरी बैकअप का सपोर्ट करते हैं।
  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
    Nothing ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन Headphone (1) Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Headphone (1) का अपग्रेडेड मॉडल है। इसमें 40mm बास ड्राइवर के साथ प्रिसीजन डायनेमिक ड्राइवर और xMEMS ट्रेबल ड्राइवर दिया गया है। हेडफोन में 46dB तक Adaptive ANC, LDAC कनेक्टिविटी और डायनामिक Spatial ऑडियो मिलता है। इसमें 1,060mAh की बैटरी दी गई है, जो ANC बंद होने पर AAC के साथ 68 घंटे तक चल सकती है। इसकी ग्लोबल कीमत $399, £349 और €349 रखी गई है।
  • पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
    Deepinder Goyal की कंपनी Temple ने अपने BrainFlow वियरेबल को लेकर नई रिसर्च स्टडी शेयर की है। कनपटी पर पहने जाने वाले इस छोटे डिवाइस के जरिए ब्रेन में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों को ट्रैक करने की क्षमता की जांच की गई। स्टडी में 44 स्वस्थ युवाओं के 60 सेशन का डेटा इस्तेमाल किया गया और BrainFlow के सिग्नल की तुलना TD-NIRS तकनीक से की गई। रिसर्च में BrainFlow का संबंध ब्रेन के ब्लड-वॉल्यूम सिग्नल के साथ ज्यादा मजबूत पाया गया। हालांकि, यह अभी प्रीप्रिंट स्टडी है और ब्रेन-स्पेसिफिक सिग्नल की पुष्टि के लिए आगे और रिसर्च की जरूरत है।
  • Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
    Sennheiser ने आज अपने भारत में Sennheiser Momentum 5 Wireless और Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च किए हैं। Sennheiser Momentum 5 Wireless की कीमत ₹39,990 और Momentum True Wireless 5 की कीमत ₹29,990 है। ये दोनों ऑडियो डिवाइसेज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर होगी और सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

Wearables - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »