₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम

Samsung ने भारत में Galaxy A36 और Galaxy A56 5G की कीमत बढ़ा दी है। Galaxy A36 पर ₹3,000 और Galaxy A56 पर ₹2,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, Galaxy A36 5G के 8GB+128GB मॉडल पर ई-कॉमर्स डील के जरिए कम कीमत में खरीदारी का मौका मिल रहा है।

₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम

Samsung Galaxy A36 और A56 5G की कीमत बढ़ी, वहीं Galaxy A36 पर मिल रही सस्ती डील

ख़ास बातें
  • Galaxy A36 5G की कीमत ₹3,000 तक बढ़ी
  • Galaxy A56 5G ₹2,000 तक महंगा हुआ
  • Galaxy A36 5G पर ई-कॉमर्स डील में कम कीमत का मौका
विज्ञापन

Samsung ने भारत में अपने दो पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। फेस्टिव सीजन और Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale से ठीक पहले हुई इस कीमत बढ़ोतरी के बाद दोनों फोन पहले से महंगे हो गए हैं। Galaxy A36 5G की कीमत में ₹3,000 तक और Galaxy A56 5G की कीमत में ₹2,000 तक का इजाफा हुआ है। हालांकि, ऑनलाइन मार्केट में अभी कुछ वेरिएंट पुराने दाम के आसपास मिल रहे हैं, ऐसे में कम कीमत पर फोन खरीदने का मौका भी बना हुआ है।

Samsung Galaxy A36 5G price hike 2026

Samsung Galaxy A36 5G के तीनों वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट अब ₹36,999 में आता है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹33,999 थी। वहीं 8GB+256GB मॉडल की कीमत बढ़कर ₹40,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹46,499 हो गई है।

Samsung Galaxy A56 5G price hike 2026

Galaxy A56 5G की बात करें तो इसके तीनों वेरिएंट की कीमत में ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB+128GB मॉडल अब ₹44,999 में मिलेगा, जो पहले ₹42,999 था। 8GB+256GB वेरिएंट की नई कीमत ₹48,999 और 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹54,499 हो गई है।

Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब भारत में फेस्टिव सेल का सीजन शुरू होने वाला है। बता दें कि Samsung की वेबसाइट पर नई कीमतें दिखाई दे रही हैं। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने दाम या डिस्काउंट के साथ ये फोन अभी भी कम कीमत में मिल सकते हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मेमोरी सप्लाई की कमी और बढ़ती सप्लाई कॉस्ट को एक वजह बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy A36 5G deal on Amazon Great Indian Festival Sale 2026

अगर आप Galaxy A36 5G खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कीमत बढ़ने के बावजूद Amazon पर इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 8GB+128GB वेरिएंट ₹27,485 में लिस्टेड बताया गया है। यह फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹712 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹26,773 हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »