Fitness

Fitness - ख़बरें

  • मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
    Amazon Prime Day Sale में ₹500 के बजट में आने वाले गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon Basics 10000mAh Power Bank अमेजन पर ₹549 में उपलब्ध हो रहा है। वहीं Kratos TW02 EarBuds ई-कॉमर्स साइट पर ₹497 में लिस्ट किया गया है। जबकि Bouncefit D20 Y68 Fitness Band अमेजन पर ₹377 में मिल रहा है। इसके अलावा DRIFTX Portable Hand Fan अमेजन पर ₹449 में खरीदा जा सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
    Rogbid की ओर से नया फिटनेस बैंड Loop Air लॉन्च किया गया है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। फिटनेस बैंड रोजमर्रा के हेल्थ मीट्रिक्स के साथ कई और फीचर्स ऑफर करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
    Pebble Qore View की बैटरी लगभग 30 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। इस फिटनेस बैंड का लॉन्च पर स्पेशल प्राइस 3,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Qore View को लाइट ग्रे, डीप ब्लू और डीप ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस फिटनेस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलने का दावा किया गया है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
    Amazfit ने भारत में अपनी नई Cheetah 2 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच खासतौर पर मैराथन, ट्रेल रनिंग और फिटनेस एंथूजियास्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। दोनों मॉडल Titanium बिल्ड, AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS, Zepp OS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स के साथ आते हैं। Cheetah 2 Ultra में ऑफलाइन टोपोग्राफिक मैप्स और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Cheetah 2 Pro मैराथन ट्रेनिंग फीचर्स पर फोकस करती है। इनकी कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 54,999 रुपये रखी गई है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro आज चीन में लॉन्च हो गई हैं। HUAWEI Watch Fit 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 15,045 रुपये) और फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 16,410 रुपये) है। वहीं HUAWEI Watch Fit 5 Pro के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 28,730 रुपये) और ब्रेडेड फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 30,095 रुपये) है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
    Amazfit ने Cheetah 2 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च किया है, जो खास तौर पर मैराथन रनर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। यह Zepp OS 5.0 पर चलता है और Zepp Coach के जरिए पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान ऑफर करता है। वॉच में 540mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट, SpO2 और VO2 Max जैसे एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत
    Tractive की ओर से आपके पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए नये हेल्थ बैंड लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने कुत्तों के लिए नया Dog 6 XL पेश किया है। जबकि बिल्लियों के लिए नया Cat 6 Mini लॉन्च किया है। ये कंपनी के नए कॉलर बैंड हैं जिनमें GPS के साथ कई तरह के सेंसर लगे हैं। ये आपके पालतू जानवर की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं और उनके लिए अलर्ट भेज सकते हैं।
  • Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
    Amazfit ने भारत में Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है। Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है।
  • अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
    Sandisk ने भारत में Extreme Fit USB C Flash Drive लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB C फ्लैश ड्राइव है, जिसे लैपटॉप और टैबलेट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 64GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। यह ड्राइव 400MB प्रति सेकेंड तक रीड स्पीड ऑफर करती है और USB C पोर्ट वाले डिवाइस के साथ काम करती है। यूजर्स SANDISK Memory Zone ऐप की मदद से अपने फाइल्स का बैकअप और मैनेजमेंट भी कर सकते हैं।
  • Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन और ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलती है और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट करती है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज, 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 870mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में 30 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है और यह वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध है।

Fitness - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »