• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर

डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर

Oppo Enco Air 5s में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है और ये वायरलेस चार्जिंग के लिए Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का दावा है कि इनकी वायरलेस ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक की है।

डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर

इन ईयरफोन में डुअल-चैनल स्टीरियो ऑडियो आउटपुट दिया गया है

ख़ास बातें
  • इन ईयरफोन में 12 mm डायनैमिक ड्राइवर यूनिट दी गई है
  • इनमें डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है
  • इन ईयरफोन में वॉयस कॉल्स के लिए ENC कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo ने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को लॉन्च किया है। Oppo Enco Air 5s में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन, स्पैटिअल ऑडियो सपोर्ट और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इन ईयरफोन की बैटरी 48 घंटे तक चल सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने Oppo Reno 16 सीरीज को भी लॉन्च किया है। 

Oppo Enco Air 5s का प्राइस

चीन में पेश किे गए इन ईयरफोन के स्टार पर्पल कलर वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 329 (लगभग 4,620 रुपये) और  Moonlight White और Dark Night Black कलर्स वाले वेरिएंट्स का CNY 299 (लगभग 4,200 रुपये) का है। शुरुआती ऑफर के तौर पर इन ईयरफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

Oppo Enco Air 5s के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

इनका सेमी इन-ईयर डिजाइन है। इन ईयरफोन में 12 mm डायनैमिक ड्राइवर यूनिट और डुअल-चैनल स्टीरियो ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इनके ईयरबड्स 20 Hz से 20 kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज को कवर करते हैं। इनमें नॉयस को कम करने के लिए डीप, लाइट और ट्रांसपैरेंसी मोड्स के बीच इंटेलिजेंट स्विचिंग के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन के लिए सपोर्ट है। Oppo Enco Air 5s में वॉयस कॉल्स के लिए ENC कॉल नॉयस रिडक्शन और थ्री-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। इनमें स्पैटिअल ऑडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला कॉल नॉयस रिडक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

Oppo Enco Air 5s में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है और ये वायरलेस चार्जिंग के लिए Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का दावा है कि इनकी वायरलेस ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक की है। इन ईयरफोन में स्लाइडिंग वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इनमें AI से जुड़े कुछ फीचर्स मिलते हैं। Oppo Enco Air 5s के चार्जिंग केस में 530 mAh की बैटरी है। इनके प्रत्येक ईयरबड में 40.5 mAh की बैटरी दी गई है। इनका केस USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने बताया है कि इन ईयरफोन के चार्जिंग केस और ईयरबड्स को चार्ज करने में लगभग 90 मिनट लगते हैं। ये ईयरफोन सिंगल चार्ज में नौ घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध करा सकते हैं। Oppo Enco Air 5s की बैटरी 48 घंटे तक चल सकती है। इन ईयरफोन का भार लगभग 38.7 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »