Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च हो गई है। इसमें 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले, 2,400 निट्स ब्राइटनेस और 25 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Watch GT 2 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है
Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च कर दी है। इसमें 2.07 इंच का Ultra-Vision AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 25 दिन तक चल सकती है। यह स्मार्टवॉच BlueOS 3.0 पर काम करती है और इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Vivo Watch GT 2 की भारत में कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इसे Obsidian Black और Stellar White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को Flipkart और Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 3 दिसंबर से कंपनी शुरू होगी।
Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का Ultra-Vision AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके बेजल करीब 1.8mm पतले हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.4 प्रतिशत है। डिस्प्ले 2,400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टवॉच Vivo के BlueOS 3.0 पर काम करती है। इसमें Smart View फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से फोन पर आने वाले फूड डिलीवरी, फ्लाइट स्टेटस और नेविगेशन से जुड़े अपडेट सीधे वॉच पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा Shortcut Cards के जरिए यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से विजेट्स का डैशबोर्ड भी तैयार कर सकते हैं।
Vivo के मुताबिक, Watch GT 2 की बैटरी Bluetooth वर्जन में अधिकतम 25 दिन तक चल सकती है। सामान्य इस्तेमाल में कंपनी ने 14 दिन तक के बैटरी बैकअप का दावा किया है। वहीं, Always-On Display (AOD) चालू रखने पर बैटरी 12 दिन तक चल सकती है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और सेटिंग्स के आधार पर अलग हो सकता है।
Vivo Watch GT 2 में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ स्ट्रेस ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और गाइडेड ब्रीदिंग का विकल्प भी दिया गया है।
स्पोर्ट्स ट्रैकिंग के लिए इसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे गेम्स के लिए खास मोड मिलते हैं। कंपनी ने टेनिस मोड में स्विंग और शॉट से जुड़ा डेटा ट्रैक करने की सुविधा भी दी है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में Emergency SOS Assist फीचर मिलता है, जिससे एक बटन दबाकर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को कॉल और SOS मैसेज भेजा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम