Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट

Samsung Galaxy S27 Pro को Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,061 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में Xclipse 970 GPU हो सकता है

Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में सिर्फ Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल होगा
  • इसका कारण Exynos चिप की ज्यादा कॉस्ट है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S27+, Samsung Galaxy S27 Ultra और Samsung Galaxy S27 Pro शामिल हो सकते हैं। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Ultra और Pro मॉडल्स में Qualcomm के नए Snapdragon चिपसेट दिए जा सकते हैं। दक्षिण कोरिया की फोरम Meeco पर एक पोस्ट में टिप्सटर Vampire King ने Samsung Galaxy S27 सीरीज में इस्तेमाल किए जाने वाले चिपसेट्स के बारे में जानकारी दी है। सैमसंग ने शुरुआत में Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27+ में जल्द रिलीज होने वाले Exynos 2700 चिपसेट का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। हालांकि, Samsung Electronics की System LSI डिविजन के इन चिप्स की अनुमान से अधिक मैन्युफैक्चरिंग की है। 

इसके बाद सैमसंग ने Samsung Galaxy S27 Pro और Samsung Galaxy S27 Ultra में भी Exynos 2700 चिपसेट का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। इस फैसले में बदलाव किया गया है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Samsung Galaxy S27 Pro में Exynos 2700 और अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। Samsung Galaxy S27 Ultra में सिर्फ Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इस टिप्सटर ने बताया है कि यह फैसला Exynos 2700 चिपसेट की अतिरिक्त कॉस्ट की वजह से किया गया है। 

हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro को Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,061 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में Xclipse 970 GPU हो सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  3. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  4. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  7. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  8. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  9. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »