10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन

Realme 17 Pro की कथित तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। फोन में 10,000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग मिल सकती है।

10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन

Realme 17 Pro की लीक तस्वीरों में OnePlus जैसा कैमरा डिजाइन दिखाई दिया है

ख़ास बातें
  • Realme 17 Pro की कथित तस्वीरों में नया कैमरा डिजाइन सामने आया
  • फोन में 10,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • लीक के मुताबिक 65W चार्जिंग और Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलेगा
विज्ञापन

Realme अपनी नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme 17 Pro लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले फोन की कथित तस्वीरें और कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। सामने आई तस्वीरों में इसका कैमरा मॉड्यूल OnePlus के कुछ स्मार्टफोन्स जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं, लीक के मुताबिक फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Realme 17 Pro की कथित तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें फोन का फ्रंट और बैक पैनल दिखाई दे रहा है। फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश नजर आते हैं। इसका डिजाइन OnePlus के कुछ स्मार्टफोन्स में दिखने वाले कैमरा मॉड्यूल जैसा है। फोन के बैक पैनल पर फिलहाल Realme की ब्रांडिंग दिखाई नहीं दे रही है। इसमें फ्लैट फ्रेम और मैट फिनिश वाला बैक पैनल मिल सकता है। सामने की तरफ पतले बेजल और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टिप्स्टर के मुताबिक, Realme 17 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, स्क्रीन के साइज और रेजोल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Realme 17 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी संभावित 10,000mAh बैटरी हो सकती है। लीक के मुताबिक, फोन में 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो बैटरी के मामले में यह पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा। Realme 16 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई थी।

हालांकि, कैमरे के मामले में नए मॉडल में कुछ बदलाव हो सकते हैं। Realme 16 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि नए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की चर्चा है। Realme ने अभी तक Realme 17 Pro की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  5. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  6. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  7. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  9. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  10. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »