• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा

Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा

Vivo X500 Pro स्मार्टफोन भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।

Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा

Photo Credit: Vivo

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X500 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट है।
  • Vivo X500 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Vivo ने आज भारतीय बाजार में X500 सीरीज में Vivo X500 Pro लॉन्च कर दिया है। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  वीवो का यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Vivo X500 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X500 Pro Price & Availability

Vivo X500 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारत में वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। यह फोन एपेक्स ऑरेंज और इटरनल ब्लैक में आता है।

Vivo X500 Pro Features & Specifications

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750x1260 पिक्सल, 1-144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले HDR10+ और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ Mali-G2-Ultra-NX GPU दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 और एनएफसी शामिल है।

कैमरा सेटअप के मामले में X500 Pro के रियर में f/2.52 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS ट्रू डायनेमिक कैमरा और f/2.0 अपर्चरट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन की लंबाई 151.78 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  2. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  3. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  4. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  5. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  6. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  7. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  8. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »