इस सीरीज के Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s दिया जा सकता है
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 16 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इससे Oppo Reno 16 के इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है।
अगले सप्ताह इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया जाएगा। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2865 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में Oppo Reno 16 के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। हालांकि, कंपनी ने देश में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Reno 16 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) से समान मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन मिला है।
इस सीरीज के बेस मॉडल की TUV SUD वेबसाइट पर भी लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज होगी। Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में 25 मई को पेश किया जाएगा। इसके साथ Oppo Pad 6 को भी लाया जाएगा। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है।
इस सीरीज के Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s दिया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस सीरीज में Oppo Reno 16F 5G को भी शामिल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर Oppo Reno 16F 5G की मॉडल नंबर - CPH2859 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड के NBTC और UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट हुआ था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका