मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च

HMD का नया फोन HMD Rise भारत में 13 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च

Photo Credit: HMD

HMD Rise में 6.517 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • HMD Rise में 6.517 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Rise में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • HMD Rise में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

HMD ने आज अपना नया किफायती स्मार्टफोन HMD Rise भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन खासतौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए HMD Rise के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HMD Rise Price & Availability

HMD Rise के 4GB+64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत (स्पेशल डे 1 लॉन्च पर) ₹9,999 है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। इस फोन की सेल 2 दिसंबर को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी। यह फोन इंडिगो सिल्वर, मिडनाइट गोल्ड और एमराल्ड गोल्ड कलर के ऑप्शन में आता है।

HMD Rise Features & Specifications

HMD Rise में 6.517 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में ड्यूल टोन डिजाइन दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Rise के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। इस फोन के एआई फीचर्स में सर्वम AI का Indus दिया गया है जो कि 22 भारतीय भाषाओं में काम करता है। कंपनी दो साल तक हर तिमाही में सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  5. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  6. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  7. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  9. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  10. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »