ये ईयरबड्स Honor 700 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं। C-शेप में आने वाले ऑडियो वियरेबल वजन में हल्के हैं और ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं।
Photo Credit: Honor
Honor Earbuds Clip में 10.8mm के दो मेग्नेटिक सर्किट डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।
Honor ने अपने नए ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपने Honor Earbuds Clip को पेश किया है। ये ईयरबड्स Honor 700 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो कान के ऊपर चिपक जाते हैं। C-शेप में आने वाले ऑडियो वियरेबल वजन में हल्के हैं और ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें 40 घंटे तक का बैकअप होने का दावा किया है। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Honor Earbuds Clip को कंपनी ने किफायती दाम में पेश किया है। चीनी मार्केट में आए Earbuds Clip की कीमत 449 युआन (लगभग 6000 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। दो रंगों में इन्हें उतारा गया है जिसमें Pearl White और Starry Black शामिल है।
Honor Earbuds Clip ऑडियो वियरेबल डिवाइस है जिसमें क्लिप डिजाइन दिया गया है। ये C-शेप में आते हैं और कान के अंदर न जाकर उस पर बाहरी तरफ ही चिपक जाते हैं। Honor Earbuds Clip का वजन केवल 5.6 ग्राम है। ये फूड-ग्रेड लिक्विड सिलिकॉन से बने हैं और साथ में टाइटेनियम मैमोरी मेटल का इस्तेमाल किया गया है।
इनमें 10.8mm के दो मेग्नेटिक सर्किट डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इन पर कंपनी ने टाइटेनियम की प्लेट लगाई है। कंपनी का कहना है कि ये 24 बिट पर LHDC 5.0 लॉसलैस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। यानी एक ही समय पर दो डिवाइसेज से कनेक्टेड रह सकते हैं। इनमें वियर डिटेक्शन भी है, यानी पहने या निकाले जाने की पहचान ये कर सकते हैं। AI ट्रांसलेटर का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। साथ ही AI रिकॉर्डिंग असिस्टेंट सपोर्ट भी है।
बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में 10 घंटे का बैकअप कहा गया है। वहीं अगर चार्जिंग केस की बैटरी को भी मिला दें तो ये 40 घंटे तक चल सकते हैं। क्विक चार्ज फीचर भी मौजूद है। जिसकी मदद से ये 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे चल सकते हैं। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेट किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर