• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड

लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड

Krafton India ने BGMI Air का Open Beta Android यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। गेम का आधिकारिक लॉन्च 10 दिसंबर को होगा।

लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड

Photo Credit: Google Play/ Krafton, inc.

BGMI Air का Open Beta Android यूजर्स के लिए भारत में उपलब्ध हो गया है

ख़ास बातें
  • BGMI Air का Open Beta भारत में Android यूजर्स के लिए लाइव
  • Google Play Store से 10 दिसंबर के लॉन्च से पहले डाउनलोड करें गेम
  • BGMI Air को 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं
विज्ञापन

BGMI खेलने वालों के लिए अच्छी खबर है। Krafton India ने अपने नए गेम BGMI Air का Open Beta भारत में Android यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। अब प्लेयर्स 10 दिसंबर को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं। खास बात यह है कि BGMI Air का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB है। इसे कम स्टोरेज और सामान्य हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह मौजूदा Battlegrounds Mobile India यानी BGMI से अलग ऐप के तौर पर उपलब्ध होगा।

BGMI Air का Open Beta फिलहाल Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए फोन में Play Store खोलें और BGMI Air सर्च करें। इसके बाद गेम की लिस्टिंग में डेवलपर का नाम Krafton जरूर चेक करें। आधिकारिक लिस्टिंग से गेम को सीधे इंस्टॉल किया जा सकता है। iPhone और iPad यूजर्स के लिए फिलहाल Open Beta उपलब्ध नहीं है। Apple App Store पर गेम की प्री-रजिस्ट्रेशन लिस्टिंग मौजूद है, लेकिन iOS के लिए बीटा डाउनलोड की घोषणा नहीं हुई है।

BGMI Air को पहले BGMI Lite नाम से पेश किया गया था, लेकिन अक्टूबर में कंपनी ने इसका नाम बदलकर BGMI Air कर दिया। इसका मकसद कम स्टोरेज और सीमित हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन्स पर भी BGMI जैसा बैटल रॉयल गेमिंग अनुभव देना है। यह मौजूदा BGMI का अपडेट नहीं, बल्कि एक अलग ऐप है। इसलिए यूजर्स को पुराने BGMI गेम को हटाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा BGMI प्लेयर्स को BGMI Air खेलने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर भी नहीं करना पड़ेगा।

गेम में 100 प्लेयर्स वाले मैच और Erangel जैसे क्लासिक मैप मिलने की उम्मीद है। छोटे डाउनलोड साइज के बावजूद इसमें BGMI का जाना-पहचाना बैटल रॉयल गेमप्ले बरकरार रखने की कोशिश की गई है।

Krafton India ने BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट 10 दिसंबर 2026 तय की है। इससे पहले 20 से 24 नवंबर के बीच मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चुनिंदा प्लेयर्स के लिए Closed Beta Testing आयोजित की गई थी। अब कंपनी ने Android यूजर्स के लिए Open Beta उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के मुताबिक, आधिकारिक लॉन्च से पहले Google Play Store पर BGMI Air को 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  3. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  4. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  5. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  6. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  7. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  8. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  9. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  10. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »