• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान

Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान

Haier ने भारत में नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Haier CIVIC AI MAXX लॉन्च कर दिया है।

Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान

Photo Credit: Haier

Haier CIVIC AI MAXX में वैक्यूम सक्शन 8000Pa मिलता है।

ख़ास बातें
  • Haier CIVIC AI MAXX में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Haier CIVIC AI MAXX में वैक्यूम सक्शन 8000Pa मिलता है।
  • Haier CIVIC AI MAXX Robot Vacuum Cleaner की कीमत ₹59,999 है।
विज्ञापन

Haier ने भारत में नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Haier CIVIC AI MAXX लॉन्च कर दिया है। CIVIC AI MAXX कंपनी का लेटेस्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर है और इससे पहले कंपनी ने बीते साल CIVIC X11 और CIVIC X11 Pro को लॉन्च किया गया था। जिन घरों में लोग बिजी रहते हैं, बच्चे हैं या पालतू जानवर रहते हैं तो यह नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर उन घरों के लिए उपयोगी है। CIVIC AI MAXX में फर्श का मैप बनाने और क्लीनिंग के लिए बेहतर रास्ता तय करने के लिए LDS लेजर नेविगेशन दिया गया है। इसमें मल्टी-फ्लोर मैप मेमोरी है जो कि कई फ्लोर के लेआउट को सेव कर सकती है। इस सुविधा की बदौलत इसे डुप्लेक्स घरों और कई फ्लोर वाली जगहों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रुकावटों को पहचानने और उनसे बचकर निकलने के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी से भी लैस है।

Haier CIVIC AI MAXX Price & Availability

Haier CIVIC AI MAXX Robot Vacuum Cleaner की कीमत ₹59,999 है। यह बिक्री के लिए Haier की आधिकारिक वेबसाइट, इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर्स और मुख्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। यह डिवाइस एक साल की वारंटी के साथ आता है। इसके अलावा डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर भी उपलब्ध है। यह डिवाइस सिर्फ व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

Haier CIVIC AI MAXX Specifications

Haier CIVIC AI MAXX में वैक्यूम सक्शन 8000Pa मिलता है। इस डिवाइस में DC ब्रशलेस मोटर और नेविगेशन के लिए LDS सेंसर दिया गया है। यह क्लीनिंग मोड जैसे कि 4-इन-1 झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना, धूल इकट्ठा करना और पोंछा साफ करना आदि का सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो मॉप क्लीनिंग और ऑटो डस्टबिन जैसे फंक्शन शामिल हैं।

इसमें डस्टबिन की कैपेसिटी 3 लीटर और वाटर टैंक कैपेसिटी 4.2L+4Lहै। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 160 मिनट तक चल सकती है। वहीं इसे फुल चार्ज होने में 320 मिनट का समय लगता है। इस डिवाइस को मैनुअली, मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह चलते हुए सिर्फ ≤74dB नॉयज लेवल का शोर करता है। इस डिवाइस की लंबाई 622 मिमी, चौड़ाई 418 मिमी, मोटाई 445 मिमी और वजन 14.12 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  3. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  4. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  5. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  7. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  8. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  9. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  10. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »