Samsung Tablets

Samsung Tablets - ख़बरें

  • Amazon की सेल में Apple, OnePlus, Samsung और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple का M3 चिपसेट वाले iPad Air को 59,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 50,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में Liquid Retina LCD स्क्रीन और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा Lenovo Idea Tab 5G को 25,000 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 20,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% डिस्काउंट पर खरीदें लैपटॉप,स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Amazon पर आज से Mega Electronics Days सेल शुरू हो गई है, जो कि 18 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी। इस सेल में सबसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन आदि पर 75% तक की छूट मिल रही है। इस सेल में Dell, Sony, Samsung और कई अन्य ब्रांड्स के लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स, हेडफोन, स्मार्टवॉच और अन्य प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • भारत में टैबलेट्स की घटी सेल्स, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार
    इस मार्केट में Xiaomi को लगभग 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान मिला है। चीन की शाओमी की टैबलेट्स के कंज्यूमर सेगमेंट में 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी को प्राइसिंग को प्रतिस्पर्धी रखने और एक्सचेंज स्कीम का फायदा मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPads के साथ टैबलेट्स के मार्केट में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।
  • 7,040mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह टैबलेट कनेक्टिविटी और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके केवल Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy Tab A11+ के केवल Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये और Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट का 32,999 रुपये का है।
  • 8GB रैम, 8MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में नवंबर अंत में होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी भारत में इसे इसी महीने के अंत में पेश करने जा रही है। अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा ब्रांड ने कर दी है। Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
  • Samsung Galaxy Tab A11+ लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, 8GB रैम, 7040mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Samsung Galaxy Tab A11+ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का यह टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें LCD पैनल दिया गया है और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है और साथ में 8GB की रैम मिलती है। यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है जिसके लिए दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
  • Samsung अगले महीने लॉन्च कर सकती है ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन, 3,000 डॉलर तक हो सकता है प्राइस
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। हालांकि, कंपनी के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को एक कॉन्सेट या कलेक्टिबल हैंडसेट के तौर पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में दाखिल किए गए एक पेटेंट से पता चला था कि Samsung Galaxy Z TriFold में तीन बैटरी हो सकती हैं।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE: जानें कौन सा टैबलेट है बेस्ट
    Redmi Pad 2 Pro का मुकाबला OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE से हो रहा है। OnePlus Pad 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 प्रोससेर आता है। OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Pro के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299.9 (लगभग 31,000 रुपये) है। Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB+128GB वाई-फाई वर्जन की कीमत 42,999 रुपये है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab A11+, 7,040mAh की बैटरी
    Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस टैबलेट में 256 GB की स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Dolby Atmos साउंड के लिए सपोर्ट मिलता है।
  • Oppo Pad 5 में हो सकता है MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट
    इस टैबलेट को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Pad 4 Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं। Oppo Pad 4 Pro में 13.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 12,140 mAh की बैटरी दी गई है। Oppo Pad 5 में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 3K+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है।
  • Samsung Galaxy Tab A11 भारत में 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Samsung ने भारत में चुपचाप Samsung Galaxy Tab A11 टैबलेट पेश कर दिया है। Samsung Galaxy Tab A11 के वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं Galaxy Tab A11 के सेल्युलर वेरिएंट (4GB+64GB) की कीमत 15,999 रुपये और (8GB+128GB) की कीमत 20,999 रुपये है। Galaxy Tab A11 में 8.7 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले है। वहीं इस टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी है। 
  • Amazon ग्रेट इंडियन सेल में OnePlus Pad 3 जैसे टैबलेट Rs 8 हजार तक सस्ते! जानें बेस्ट डील्स
    Amazon सेल के दौरान टैबलेट डिवाइसेज पर भारी छूट मिल रही है। इनमें OnePlus, Samsung जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप भी शामिल हैं। सेल के दौरान आप इन पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। एक तरफ जहां कंपनी टैबलेट पर सीधा डिस्काउंट दे रही है, दूसरी ओर अन्य तरीके भी हैं जिनके माध्यम से प्रोडक्ट की खरीद पर अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025: Rs 75 हजार का फ्लैगशिप Samsung टैबलेट आधे से कम प्राइस पर! यहां जानें पूरी डील
    Amazon के मुताबिक, ग्राहकों के पास इस Great Indian Festival Sale के दौरान Samsung के 2023 के फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S9 को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह कीमत किस वेरिएंट की होगी या यह बैंक/कूपन ऑफर के साथ होगा या फ्लैट, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राहकों के पास इसे इससे भी कम कीमत में खरीदने का मौका हो सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy Tab S9 के 8GB + 128GB वेरिएंट (Wifi) वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 72,999 रुपये थी, जबकि 5G वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये रखी गई थी।
  • Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट के केवल Wi-Fi वाले 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और केवल Wi-Fi वाले 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 40,999 रुपये का है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite के 5G कनेक्टिविटी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 35,999 रुपये का है। इसके 5G एनेबल्ड वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट की बिक्री सैमसंग की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख आई सामने, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Apple, Dell, Realme और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के डिवाइसेज को कम प्राइस में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में Godrej, Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों के होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Samsung Tablets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »