Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE: जानें कौन सा टैबलेट है बेस्ट

Xiaomi ने हाल ही में नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE से हो रही है।

Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE: जानें कौन सा टैबलेट है बेस्ट

Photo Credit: Xiaomi/OnePlus/Samsung

Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE

ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus Pad 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 चिपसेट है।
विज्ञापन

Xiaomi ने हाल ही में नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE से हो रही है। Redmi Pad 2 Pro में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Pad 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 चिपसेट है। यहां हम आपको Redmi Pad 2 Pro 5G, OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE

कीमत
OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Pro के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299.9 (लगभग 31,000 रुपये) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 379.9 (लगभग 40,000 रुपये) है। Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB+128GB वाई-फाई वर्जन की कीमत 42,999 रुपये और 12GB+256GB वर्जन की कीमत 53,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB के 5G वर्जन की कीमत 50,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 61,999 रुपये है।

डिस्प्ले
OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3392×2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x2304 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
OnePlus Pad 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 चिपसेट है।

बैटरी बैकअप
OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में 12,000mAh बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus Pad 3 एंड्रॉयड Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है। वहीं Redmi Pad 2 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड  One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
OnePlus Pad 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi Pad 2 Pro के रियर में  f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus Pad 3 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी-सी 3.2 पोर्ट शामिल हैं। वहीं Redmi Pad 2 Pro में वाई-फाई 6, SBC, AAC, LDAC ब्लूटूथ 5.4, IPv6 और यूएसबी 2.0 पोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में 5G, वाई-फाई 6, ब्लटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी सोप्रट दिया गया है।

डाइमेंशन
OnePlus Pad 3 की लंबाई 289.61 मिमी, चौड़ाई 209.66 मिमी, मोटाई  5.97 मिमी और वजन 675 ग्राम है। वहीं Redmi Pad 2 Pro की लंबाई 279.80 मिमी, चौड़ाई 181.65 मिमी, मोटाई  7.5 मिमी और वजन 610 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE की लंबाई 254.3 मिमी, चौड़ाई 165.8 मिमी,मोटाई 6.0 मिमी और वजन 497 ग्राम है।

स्टोरेज
OnePlus Pad 3 में 12GB LPDDR5x/16GB LPDDR5T रैम और 256GB/512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में 8GB RAM/12GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.90 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1440x2340 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 15
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »