• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था
  • सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • यह टैबलेट Android 15 पर चलता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इस टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy Buds 3 FE की भी जल्द बिक्री शुरू की जाएगी। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite का प्राइस, उपलब्धता

इस टैबलेट के केवल Wi-Fi वाले 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और केवल Wi-Fi वाले 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 40,999 रुपये का है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite के 5G कनेक्टिविटी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 35,999 रुपये का है। इसके 5G एनेबल्ड वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट की बिक्री देश में सैमसंग की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी। इसे Silver, Grey और Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 10.9 इंच WUXGA+ (1,320 × 2,112 पिक्सल्स) TFT डिस्प्ले 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले सैमसंग की Vision Booster टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है। 

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में कनेक्टिविटी के लिए  5G, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। यह टैबलेट Circle to Search जैसे कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स को सपोर्ट करता है। इसमें Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion और Notion जैसे कुछ थर्ड-पार्टी प्रोडक्टिविटी ऐप्स के लिए भी सपोर्ट है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट का साइज 165.8 × 254.3 × 6.6 mm और भार लगभग 524 ग्राम है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra को लॉन्च किया था। ये टैबलेट Android 15-बेस्ड One UI 8 पर चलते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »