• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर

मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर

Samsung ने फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days सेल की घोषणा की है।

मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर

Photo Credit: Samsung

Galaxy Days में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F सीरीज महज 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A सीरीज को 19,999 रुपये की किफायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा
  • Samsung Galaxy S सीरीज मात्र 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगी।
विज्ञापन

Samsung ने फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days सेल की घोषणा की है। इस दौरान सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और वियरेबल बंपर छूट का मौका मिल रहा है। यह सेल आज यानी कि 3 फरवरी से शुरू हुई है और 5 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को स्पेशल सैमसंग केयर+ बेनिफिट्स और धांसू सरप्राइज रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इन शानदार ऑफर का लाभ उठाने के लिए अब Flipkart पर गैलेक्सी डेज पेज पर जा सकते हैं। आइए Samsung Galaxy Days में मिलने वाली डील्स से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Galaxy Days: स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Samsung Galaxy Days के दौरान ग्राहक Samsung Galaxy F सीरीज को महज 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy A सीरीज को इस दौरान 19,999 रुपये की किफायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। जबकि फ्लैगशिप Galaxy S  सीरीज मात्र 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी। ग्राहक प्रीमियम Galaxy Z फोल्डेबल को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे। इस दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट पर 10 हजार रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकेंगे। सेल के दौरान ग्राहक गैलेक्सी टैबलेट, लैपटॉप और वियरेबल पर स्पेशल डिस्काउंट का भी लाभ पा सकते हैं।

सैमसंग केयर+ प्रोटेक्शन

गैलेक्सी डेज के दौरान ग्राहक Flipkart पर सैमसंग केयर+ का चयन करके अपनी खरीदारी को और भी बेहतर बना सकते हैं। यह प्लान चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन को एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज से प्रोटेक्शन प्रदान करता है, जिससे अपग्रेड के दौरान ग्राहकों को ज्यादा भरोसा और सुविधा मिलती है।

लिमिटेड पीरियड ऑफर

Flipkart पर गैलेक्सी डेज के दौरान ग्राहक सुपरकॉइन्स कमा सकते हैं। जबकि लकी ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल पर डिस्काउंट कूपन वाले मिस्ट्री बॉक्स अनलॉक करने का मौका मिल सकता है। गैलेक्सी डेज को नए डिवाइस में अपग्रेड को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें ग्राहकों को आकर्षक एक्सचेंज ऑप्शन, बेहतर प्रोटेक्शन प्लान और धांसू सरप्राइज समेत कई लाभ मिलेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »