बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक Android टैबलेट की मॉडल नंबर - Oppo OPD2506 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 5 हो सकता है
इस टैबलेट में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 3K+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का Oppo Pad 5 अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Oppo Find X9 सीरीज भी पेश की जा सकती है। इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 10,300 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसे ग्रे, सिल्वर और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक Android टैबलेट की मॉडल नंबर - Oppo OPD2506 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 5 हो सकता है। इसे सिंगल-कोर और मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट्स में क्रमशः 2,673 प्वाइंट और 7,839 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग में Oppo Pad 5 में Android 16 और 12 GB का RAM दिख रहा है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट है, जो MediaTek Dimensity 9400+ हो सकता है। इस चिपसेट का प्राइम स्कोर 3,73 GHz पर सीमित है। इसके अलावा तीन कोर 3.30 GHz और चार कोर 2.40 GHz की स्पीड के साथ हैं।
इस टैबलेट को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo के Pad 4 Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं। Oppo Pad 4 Pro में 13.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है।
इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Oppo Pad 5 में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 3K+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस टैबलेट को ग्रे, सिल्वर और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Pad 5 में 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। इस टैबलेट की 10,300 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई