• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 8MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में नवंबर अंत में होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

8GB रैम, 8MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में नवंबर अंत में होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी रैम दी गई है।

8GB रैम, 8MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में नवंबर अंत में होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • यह Android 16 आधारित One UI 8 OS पर रन करता है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी भारत में इसे इसी महीने के अंत में पेश करने जा रही है। अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा ब्रांड ने कर दी है। यह टैबलेट ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है। यह टैबलेट Galaxy Tab A11 का ऊपर वाला वर्जन है जिसे अब भारतीय कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स। 

Samsung Galaxy Tab A11+ India Launch Date

Samsung Galaxy Tab A11+ की भारत में लॉन्च डेट कंपनी ने निर्धारित कर दी है। टैबलेट को इंडियन मार्केट में नवंबर अंत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लिस्ट कर दिए हैं। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Specifications

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित One UI 8 OS पर रन करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी वर्जन अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें Google Gemini का सपोर्ट भी शामिल किया गया है। 

टैबलेट के रियर साइड में 8MP का कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस दिया गया है। फ्रंट साइड में 5MP कैमरा इसमें दिया गया है जिससे वीडियो कॉलिंग और सेल्फी आदि लिया जा सकता है। Galaxy Tab A11+ में कंपनी 7040mAh की बैटरी मिलती है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग ने दावा किया है कि टैबलेट एक बार के चार्ज में 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 

साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर दिए हैं। इसके साथ ही Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, और वैकल्पिक 5G सपोर्ट मिल जाता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »