भारत में टैबलेट्स की घटी सेल्स, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार

तीसरी तिमाही में दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung ने टैबलेट के मार्केट में लगभग 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला रैंक बरकरार रखा है

भारत में टैबलेट्स की घटी सेल्स, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार

इस मार्केट में चीन की Lenovo ने 16.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा रैंक है

ख़ास बातें
  • टैबलेट की शिपमेंट्स तीसरी तिमाही में लगभग 13.3 लाख यूनिट्स की रही हैं
  • इस मार्केट में Samsung का लगभग 37.5% हिस्सेदरी के साथ पहला स्थान है
  • चीन की Lenovo को 16.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा रैंक मिला है
विज्ञापन

देश में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में टैबलेट्स की शिपमेंट्स में गिरावट हुई है। जुलाई-सितंबर के दौरान टैबलेट की शिपमेंट्स लगभग 13.3 लाख यूनिट्स की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19.7 प्रतिशत की गिरावट है। इसमें स्लेट और डिटैचेबल दोनों प्रकार के टैबलेट शामिल हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC के क्वार्टली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर के अनुसार, तीसरी तिमाही में टैबलेट्स का कंज्यूमर मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़ा है। इसके पीछे फेस्टिव सीजन में मजबूत डिमांड, प्रमोशनल ऑफर्स और नए डिवाइस के लॉन्च प्रमुख कारण हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी इस कैटेगरी में सेल्स बढ़ाने में मदद मिली है। हालांकि, कमर्शियल टैबलेट्स की शिपमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 53.5 प्रतिशत की गिरावट हुई है। एजुकेशन सेक्टर से डिमांड 61.9 प्रतिशत घटने का कमर्शियल टैबलेट्स के मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा स्मॉल ऑफिसेज की खरीदारी में 47.9 प्रतिशत की कमी हुई है। IDC ने बताया है कि एजुकेशन सेक्टर में टेंडर्स में देरी और स्मॉल और मीडिया बिजनेस के पास बजट कम होने का कमर्शियल टैबलेट्स की सेल्स पर असर पड़ा है। 

तीसरी तिमाही में दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung ने टैबलेट के मार्केट में लगभग 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। यह कमर्शियल सेगमेंट में 49.7 प्रतिशत और कंज्यमूर सेगमेंट में 32.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। चीन की Lenovo ने 16.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। लेनोवो के Motorola ब्रांड की कंज्यूमर सेगमेंट में 19.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसने एंटरप्राइज सेगमेंट में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है। 

इस मार्केट में Xiaomi को लगभग 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान मिला है। चीन की शाओमी की टैबलेट्स के कंज्यूमर सेगमेंट में 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी को प्राइसिंग को प्रतिस्पर्धी रखने और एक्सचेंज स्कीम का फायदा मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPads के साथ टैबलेट्स के मार्केट में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। इस मार्केट में एपल का चौथा स्थान है। IDC के रिसर्च एनालिस्ट, Priyansh Tiwari ने बताया कि फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन सेल्स से विशेषतौर पर छोटे शहरों में टैबलेट की डिमांड बढ़ी है। टैबलेट्स का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के अलावा प्रोडक्टिविटी के लिए भी किया जा रहा है। हालांकि, वेंडर्स के पास इनवेंटरी अधिक है और इसके लिए एडजस्टमेंट की जरूरत है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »