Amazon की सेल में Apple, OnePlus, Samsung और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बड़ा डिस्काउंट

इसमें Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है

Amazon की सेल में Apple, OnePlus, Samsung और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बड़ा डिस्काउंट

इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं

ख़ास बातें
  • इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट मिल सकते हैं
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale चल रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं। इस सेल में Apple, OnePlus और Lenovo जैसे प्रमुख ब्रांड्स के टैबलेट्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। इससे सेल के प्राइस से भी कम में नया प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसमें कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। 

एमेजॉन की सेल में Apple के M3 चिपसेट वाले iPad Air को 59,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 50,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में Liquid Retina LCD स्क्रीन और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा Lenovo Idea Tab 5G को 25,000 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 20,998 रुपये और Samsung Galaxy Tab S10 Lite को 41,999 रुपये की तुलना में 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में OnePlus Pad Go 2 को 35,999 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 31,999 रुपये और Redmi Pad 2 Pro को 29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले हमने इस सेल में प्रमुख ब्रांड्स के मिड-रेंज लैपटॉप्स पर बेस्ट डील्स की जानकारी दी थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »