• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025: Rs 75 हजार का फ्लैगशिप Samsung टैबलेट आधे से कम प्राइस पर! यहां जानें पूरी डील

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: Rs 75 हजार का फ्लैगशिप Samsung टैबलेट आधे से कम प्राइस पर! यहां जानें पूरी डील

Amazon Great Indian Festival Sale 23 सितंबर को शुरू हो रही है और Prime मेंबर्स को इसका अर्ली एक्सेस 22 सितंबर को ही मिल जाएगा।

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: Rs 75 हजार का फ्लैगशिप Samsung टैबलेट आधे से कम प्राइस पर! यहां जानें पूरी डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S9 के बेस WiFi वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 72,999 रुपये थी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S9 का शुरुआती लॉन्च प्राइस 72,999 रुपये था
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में 34,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • इसके साथ S Pen बॉक्स में मिलेगा
विज्ञापन

Samsung Galaxy Tab S9 को भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। भले ही टैबलेट को 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह आज भी एक प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट के रूप में जाना जाता है। टैबलेट का शुरुआती लॉन्च प्राइस 72,999 रुपये था और 5G वाला टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट उस समय 96,999 रुपये में पेश किया गया था। हालांकि, चंद दिनों में शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival Sale 2025 इस टैबलेट को खरीदने का एक सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि टैबलेट को सेल में आधे से भी कम कीमत में बेचा जा सकता है।

Amazon Great Indian Festival Sale 23 सितंबर को शुरू हो रही है और Prime मेंबर्स को इसका अर्ली एक्सेस 22 सितंबर को ही मिल जाएगा। अमेजन ने धीरे-धीरे डील्स को रिवील करना शुरू कर दिया है। अभी तक चर्चा में Samsung Galaxy S24 Ultra और iPhone 15 जैसे मॉडल्स थे, लेकिन इसके बीच लोगों ने Samsung Galaxy Tab S9 के डील को नजरअंदाज कर दिया है, जो इस साल की सबसे धमाकेदार डील साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy Tab S9 deal, launch price comparison

Amazon के मुताबिक, ग्राहकों के पास इस Great Indian Festival Sale के दौरान Samsung के 2023 के फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S9 को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह कीमत किस वेरिएंट की होगी या यह बैंक/कूपन ऑफर के साथ होगा या फ्लैट, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राहकों के पास इसे इससे भी कम कीमत में खरीदने का मौका हो सकता है।

बता दें कि Samsung Galaxy Tab S9 के 8GB + 128GB वेरिएंट (Wifi) वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 72,999 रुपये थी, जबकि 5G वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, 12GB + 256GB के Wifi वेरिएंट की कीमत 83,999 रुपये और 5G वेरिएंट की कीमत 96,999 रुपये थी। इस हिसाब से इस Amazon Festive Sale के दौरान Tab S9 को कम से कम 38,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Tab S9 specifications

Tab S9 को हाल ही में लेटेस्ट Android 15-बेस्ड One UI अपडेट मिला है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। इसमें रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3, GPS/ A-GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस से लैस है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Tab S9 में क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं, जिनमें AKG का साउंड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। इसमें Knox सिक्योरिटी दी गई है। DeX के जरिए टैबलेट और विंडो मोड में स्विच किया जा सकता है। ये टैब S पेन सपोर्ट के साथ आता है और S Pen बॉक्स के अंदर ही मिलता है। बॉडी IP68 रेटेड है। Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 498 ग्राम और 5G वेरिएंट का वजन 500 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »