Robots

Robots - ख़बरें

  • बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
    केरल के लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह साधारण सा लड़का वीडियो में एक गजब का आविष्कार दिखा रहा है। उसने घर में पड़े पुराने गत्ते, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, छोटी मोटर, और नट-बोल्ट आदि का इस्तेमाल कर एक चलता-फिरता रोबोट तैयार किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह रोबोट घर के काम भी कर लेता है।
  • Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
    Honor Robot Phone अब मार्केट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है! इस बात का संकेत कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू करके दे दिया है। जी हां, हॉनर के रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। Robot Phone कंपनी का बहुचर्चित मोबाइल डिवाइस है जिसे कंपनी अगस्त में कमर्शियली लॉन्च करने जा रही है।
  • अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
    LG ने दक्षिण कोरिया में HomeBot AI Objet Collection RONi Robot Vacuum लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम है, जिसमें 100°C स्टीम सिस्टम दिया गया है, जो रोबोट और उसके डॉकिंग स्टेशन दोनों की सफाई करता है। इसमें 30W सक्शन पावर, AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 180rpm मॉप पैड्स और LG ThinQ ऐप सपोर्ट मिलता है। रोबोट 120 से ज्यादा तरह की चीजों की पहचान कर सकता है और 99.99% तक सामान्य बैक्टीरिया हटाने का दावा किया गया है। इसकी कीमत 2.19 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 1.39 लाख रुपये) रखी गई है।
  • 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
    General Motors ने अपने Factory Zero EV प्लांट में 50 कोलैबोरेटिव रोबोट्स यानी Cobots तैनात किए हैं और 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को अस्थायी रूप से साइडलाइन किया है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट कर्मचारियों की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगाए गए हैं। हालांकि यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (UAW) यूनियन इससे सहमत नहीं है। यूनियन का आरोप है कि ऑटोमेशन के जरिए नौकरियां कम की जा रही हैं। EV की घटती मांग के बीच उठाए गए इस कदम ने ऑटो इंडस्ट्री में रोबोट्स और रोजगार के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।
  • अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
    Hong Kong जल्द ही अपना पहला Humanoid Robot द्वारा संचालित रिटेल स्टोर शुरू करने जा रहा है। Hung Hom Waterfront पर बनने वाला यह 24x7 स्टोर "Xiao Gai" नाम के रोबेट की मदद से ग्राहकों को सर्विस देगा। रोबोट ग्राहकों से बातचीत कर सकेगा, प्रोडक्ट्स दिखाएगा और खरीदारी में सहायता करेगा। यह प्रोजेक्ट Embodied AI टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें AI को फिजिकल सिस्टम्स और रोबोट्स में इस्तेमाल किया जाता है। Hong Kong सरकार इसे AI के प्रैक्टिकल यूज को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है और शहर में AI डेवलपमेंट को लेकर कई नई पहल भी की जा रही हैं।
  • रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
    अमेरिका के ओहायो राज्य के डबलिन शहर ने "DubBot" नाम के रोबोट पुलिसवाले को समय से पहले रिटायर कर दिया है। यह रोबोट जुलाई 2025 से एक पार्किंग गैरेज में गश्त कर रहा था और इसका मकसद अपराध रोकने, पुलिस ऑपरेशन्स को सपोर्ट करने और सार्वजनिक सुरक्षा को बेहतर बनाना था। हालांकि शहर प्रशासन ने पाया कि यह प्रोजेक्ट उनकी परिचालन जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है, जिसके बाद इसे सेवा से हटा दिया गया। DubBot को बनाने वाली कंपनी Knightscope को वापस भेज दिया गया है। शहर ने इस प्रोजेक्ट पर पहले साल में 1,28,080 डॉलर खर्च किए थे।
  • AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
    Dreame Technology ने भारतीय बाजार में अपने दो नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइसेज AI आधारित नेविगेशन, स्मार्ट मैपिंग, ऑटोमैटिक कार्पेट डिटेक्शन और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फ्लैगशिप L50s Pro Ultra में 30,000Pa तक की सक्शन पावर मिलती है, जबकि L50 Ultra CE में 25,000Pa सक्शन पावर दी गई है। दोनों मॉडल्स में ऑटोमैटिक मॉप क्लीनिंग, डस्ट कलेक्शन और स्मार्ट डॉक सिस्टम मिलता है। इनकी कीमत क्रमशः 79,999 रुपये और 64,999 रुपये रखी गई है।
  • चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!
    चीनी कंपनी GigaBrain ने Wuhan में अपना पहला जनरल-पर्पज घरेलू रोबोट Shiguang S1 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह रोबोट घर के रोजमर्रा के काम जैसे कपड़े फोल्ड करना, खाना बनाना और टेबल साफ करना कर सकता है। इसके अलावा यह बुजुर्ग लोगों से बातचीत और उनकी मदद भी कर सकता है। Shiguang S1 में कंपनी का खुद का एम्बॉडीड इंटेलिजेंस मॉडल दिया गया है, जिसकी मदद से यह अलग-अलग घरेलू माहौल को समझ सकता है और नए टास्क्स सीख सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जो इंसान या पालतू जानवर से टकराने पर तुरंत रुक जाता है।
  • MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
    MOVA ने भारतीय बाजार में MOVA E10, MOVA E20s Pro और MOVA E40 रोबोट वैक्यूम क्लीनिर को लॉन्च कर दिया है। MOVA E10 की कीमत 14,999 रुपये, MOVA E20s Pro की कीमत 24,999 रुपये और MOVA E40 की कीमत 49,999 रुपये है। इन रोबोट में बेसिक ऑटोमेटिक क्लीनिंग से लेकर ऑटोनॉमस ऑपरेशन के हाई लेवल तक अपग्रेड करने का ऑप्शन मिलता है।
  • AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
    Figure AI ने ह्यूमेनॉइड रोबोट को पूरी 8 घंटे की वेयरहाउस शिफ्ट में काम करवाने का दावा किया है। यानी असल दुनिया के फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं। रोबोट कंपनी के Helix-02 AI सिस्टम पर चलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिलीवरी पैकेज को एक मूविंग बेल्ट पर रख रहा है।
  • कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
    DJI ने चीन में नई Romo 2 AI-पावर्ड Robot Vacuum और Mop Cleaner सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में DJI Romo P2 और Romo A2 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इनमें AI बेस्ड क्लीनिंग सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और 36000Pa सक्शन सिस्टम दिया है। रोबोट कारपेट, लिक्विड स्पिल और अलग-अलग फ्लोर कंडीशन्स को खुद पहचान सकता है। इसके अलावा इनमें 123 डिग्री मूव करने वाला रोबोटिक आर्म, UV सैनिटाइजेशन, ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग और 55W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है
    Roomba बनाने वाली कंपनी iRobot के को-फाउंडर Colin Angle ने अपनी नई कंपनी Familiar Machines & Magic के जरिए एक AI-पावर्ड रोबोटिक कंपेनियन पेश किया है। यह चार पैरों वाला रोबोट कुत्ते और भालू के मिश्रण जैसा दिखता है और इसका मकसद इंसानों के साथ emotional connection बनाना है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI, टच-सेंसिटिव कोट और पेट के समान आवाजों जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह इंटरनेट के बिना भी काम कर सकता है और ऑडियो-वीडियो डेटा ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं करता। फिलहाल इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।
  • लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    बीजिंग में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में “Lightning” नाम के रोबोट ने 50 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह रोबोट Honor कंपनी ने बनाया है, जिसने हाल ही में रोबोटिक्स सेक्टर में कदम रखा है। इस इवेंट में 100 से ज्यादा रोबोट्स ने हिस्सा लिया और टॉप 3 सभी “Lightning” मॉडल रहे। रेस में ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल रोबोट्स दोनों शामिल थे। इस तरह के इवेंट्स को रोबोट्स की बैटरी, मोटर और सॉफ्टवेयर टेस्ट करने का प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है।
  • Xiaomi Robot Vacuum and Mop 6 पेश, रुकावटों को पहचानेगा और बेहतर सफाई करेगा
    Xiaomi ने चीन ज्यादा किफायती Robot Vacuum and Mop 6 लॉन्च कर दिया है। Robot Vacuum and Mop 6 की कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 36,630 रुपये) है। Robot Vacuum and Mop 6 में सक्शन पावर 28,000 Pa है। यह बारीक धूल और कचरा खासतौर पर कालीनों से मिट्टी उठाने में मदद करता है। Xiaomi ने रोटेटिंग पैड को हटाकर अब रोलर-स्टाइल मॉपिंग सिस्टम का उपयोग किया है। रोलर को लगातार साफ पानी मिलता रहता है।
  • Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया Mijia robot vacuum क्लीनर लॉन्च किया है जो बजट प्राइस में पेश किया गया है। कंपनी का नया Mijia Robot Vacuum Mop 4 पावरफुल सक्शन पावर के साथ आता है जो कि 10,000Pa सक्शन करता है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह लेजर नेविगेशन को सपोर्ट करता है। यह रूम की सटीक मैपिंग कर लेता है और एक निर्धारित दिशा में चलता हुआ सफाई करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »