कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में पोर्टेबल एनर्जी कंपनी Jackery ने अपने नए इनोवेशन का प्रदर्शन किया है।
Photo Credit: Jackery
Solar Mars Bot एक जगह से दूसरी जगह घूमता है।
CES 2026: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में पोर्टेबल एनर्जी कंपनी Jackery ने अपने नए इनोवेशन का प्रदर्शन किया है, जिसमें डिस्प्ले टेक, कंप्यूटर और अन्य डिवाइसेज शामिल हैं, लेकिन लॉस वेगस में चल रहे इवेंट में एक प्रोडक्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो नया Solar Mars Bot है। यह सतत ऊर्जा (सस्टेनेबल पावर) का एक स्मार्ट पोर्टेबल समाधान है। नया सोलर मार्स बॉट एक सेल्फ नेविगेटिंग (खुद चलने वाला) सोलर जनरेटर है जो सौर ऊर्जा उत्पादन करता है और एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। आइए Solar Mars Bot की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Solar Mars Bot सामान्य फिक्स्ड पैनल से एक कदम आगे होते हुए दिन भर में सबसे अच्छी धूप की तलाश करने और खुद को ऑटोमैटिक चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर और बाहर दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है। सोलर मार्स बॉट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद काम करता है। एआई पावर्ड विजन और नेविगेशन सिस्टम से लैस यह रोबोट घर के बाहर और धूप वाली जगहों की अच्छी से पहचान कर सकता है।
यह डिवाइस बाहर उपलब्ध धूप का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी बैटरी को चार्ज करने के लिए अपनी पॉजिशन को भी एडजेस्ट कर सकता है। चार्जिंग के दौरान इसका फोल्डेबल सोलर पैनल कई पैनल में बदलता है, जिससे 600W तक की सोलर एनर्जी मिलती है। सोलर पैनल फुल एनर्जी लेने के बाद कई आउटपुट पोर्ट्स के जरिए पावर को अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए प्रदान करता है। इस प्रकार यह एक पोर्टेबल पावर स्टेशन के तौर काम करता है जिसे सबसे ज्यादा जरूरत वाली जगह पर ले जाया जा सकता है।
सोलर मार्स बॉट अपनी बैटरी लेवल को मॉनिटर कर सकता है। जरूरत पड़ने पर चार्जिंग बेस पर लौट सकता है और एक मोबाइल ऐप के जरिए स्टेटस दिखा सकता है। 5G/4G रिमोट कंट्रोल और मॉनिटरिंग के जरिए यूजर्स बॉट की बैटरी और स्टेटस को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इसमें काफी बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक बिना बिजली के भी काम कर सकता है, जिससे टूल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या आउटडोर एंटरटेनमेंट सेटअप को चलाया जा सकता है। अपने मजबूत डिजाइन के चलते यह रोबोट अलग-अलग तरह के भूभाग और मौसम की स्थितियों में भी काम कर सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी