• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • रोबोट बनाएंगे खाना और मैनेज करेंगे रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा प्लान

रोबोट बनाएंगे खाना और मैनेज करेंगे रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा प्लान

चीन रोबोट टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से काम कर रहा है।

रोबोट बनाएंगे खाना और मैनेज करेंगे रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा प्लान

Photo Credit: Pexels/ Kindel Media

AI खाना बनाने से लेकर अन्य कामों में मदद करेगा।

ख़ास बातें
  • AI और रोबोट सिस्टम का उपयोग धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
  • कई जगह रोबोट वो काम करते हुए नजर आ रहे हैं जो कि इंसान करते थे।
  • चीन रोबोट टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन

AI और रोबोट सिस्टम का उपयोग धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हमेशा यह चर्चा होती है कि रोबोट इंसानों की जगह काम करने लगेंगे और लोगों की नौकरियां खा जाएंगे। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है, लेकिन कई जगह रोबोट वो काम करते हुए नजर आ रहे हैं जो कि इंसान करते थे। चीन रोबोट टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में चीन का शंघाई शहर का प्रशासन अब डाइनिंग के भविष्य को लेकर नया प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाले रेस्टोरेंट्स, ऑटोमैटेड किचेन, रोबोट सर्वर, डाटा वाला मेनू और इंटेलिजेंट सप्लाई चेन शामिल है। यानी कि फूड बिजनेस में एआई और रोबोट सिस्टम भी काम करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में चीन में कैटरिंग सेक्टर में ऑटोमेशन की बहुत चर्चा हो रही है। इसी के साथ शंघाई शहर स्मार्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करके छोटी खाने की दुकानों को बदलने के प्लान के साथ आगे बढ़ रहा है। शहर में लक्ष्य रखा गया है कि 2028 तक स्मार्ट रेस्टोरेंट तैयार किए जाएंगे जो कि चीन के बड़े फूड सर्विस सेक्टर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, जिससे भोजन बनाने का नया तरीका होगा और लेबर मार्केट बदल जाएगा। यानी कि यह कहा जा सकता है कि रोबोट खाना बनाएंगे और तेज सर्विस प्रदान करेंगे।

Latest and Breaking News on NDTV

शंघाई शहर के कॉमर्स कमिशन और 4 नगरपालिका ब्यूरो को शहर में कैटरिंग बिजनेस को अगले तीन वर्षों में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अपने बिजनेस में काफी बदलाव करने के लिए प्रेरित करना है। ग्रुप डाइनिंग, फास्ट-फूड और ड्रिंक में 70 प्रतिशत से ज्यादा कार्यों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। वहीं जो रेस्टोरेंट फुल सर्विस प्रदान करते हैं, वहां पर मुख्य ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को 50 प्रतिशत से ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

शंघाई में कई स्मार्ट सेंट्रल किचेन भी बनाई जाएंगी। 3 से 5 एआई + डाइनिंग पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इससे फूड इंडस्ट्री के लिए कई स्मार्ट सॉल्युशन प्रोवाइडर को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय रेस्टोरेंट को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे विदेशी बाजारों में उनका विस्तार हो। इसके अलावा शहर में कई मार्केट को कवर करने वाली एक इंटेलिजेंट सप्लाई चेन सिस्टम का निर्माण शुरू करके इसका सपोर्ट होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »