• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल

IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल

IIT Bombay Techfest 2025 में ह्यूमनॉयड रोबोट का FA9LA गाने पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल

Photo Credit: Instagram/ Informed.in

IIT Bombay Techfest 2025 में FA9LA गाने पर डांस करता ह्यूमनॉयड रोबोट

ख़ास बातें
  • Techfest 2025 में ह्यूमनॉयड रोबोट का डांस वीडियो वायरल
  • FA9LA गाने पर रोबोट की सिंक मूवमेंट ने सबको चौंकाया
  • इंजीनियरिंग और पॉप-कल्चर का अनोखा फ्यूजन टेकफेस्ट में दिखा
विज्ञापन

IIT Bombay के Tchfest 2025 में इस हफ्ते ‘इंजीनियरिंग और बॉलीवुड का जबरदस्त मेल' देखने को मिला जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) ने स्टेज पर धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म के वायरल ट्रैक FA9LA पर डांस कर सभी की नजरें अपनी ओर मोड़ लीं। रणवीर सिंह-स्टारर से जुड़ा यह ट्रैक, जिसे बहरीन के रैपर Flipperachi ने कम्पोज किया है, के बीट्स पर रोबोट ने आसान नहीं बल्कि सिंक में बेहतरीन हरकतें पेश कीं, जो दर्शकों और टेक उत्साहियों को बेहद दिलचस्प लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया और टेकफेस्ट का यह लम्हा लोगों के बीच खूब शेयर हुआ। 

ह्यूमनॉइड रोबोट मनुष्य जैसे रूप और गतियों वाले रोबोट होते हैं, जिनका डिजाइन इंसानों के समान दो पैर, हाथ और सिर वाला बनाया जाता है ताकि वे इंसानों के साथ काम कर सकें या इंसानी वातावरण में आसानी से नेविगेट कर सकें। इन रोबोट में कैमरे, सेंसर, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन-लर्निंग तकनीक होती है, जिससे वे आसपास की चीजों की समझ रखते हैं और कुछ हद तक इंसानी हरकतों की नकल भी कर सकते हैं। 

जब टेक कंपनियां AI-इनेबल्ड लोकोमोशन, नेचुरल मूवमेंट और कन्वर्सेशनल कैपेबिलिटीज पर काम कर रही हैं, तो रोबोटिक्स में डिमांड भी बढ़ रही है। उदाहरण के लिए कुछ आधुनिक ह्यूमनॉइड्स ऐसे हैं जो सिर्फ फैक्टरी या गोदाम में माल ले जाने में नहीं, बल्कि इंसानों की तरह डांस, ताइक्वांडो, और अन्य एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे यूनिट्री रोबोटिक्स का H2 मॉडल। 

टेकफेस्ट का यह प्रदर्शन इस बदलाव का एक उदाहरण मात्र है कि किस तरह इंजीनियरिंग और पॉप-कल्चर का मेल न केवल एंटरटेनमेंट के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि रोबोटिक्स के प्रति आम लोगों की रुचि भी जगा रहा है। दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट्स को गोदामों, फैक्ट्रियों, स्वास्थ्य देखभाल और यहां तक कि सहायक घरेलू टास्क के लिए डेवलप करने पर काम चल रहा है, जो आने वाले वर्षों में उनकी मांग और इस्तेमाल को और बढ़ा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »