चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।

चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो

Photo Credit: X/@CyberRobooo

रोबोट्स ने कठिन डांस मूव्स का प्रदर्शन किया।

ख़ास बातें
  • रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।
  • चीन में रोबोट्स ग्रुप डांस कर रहे हैं।
  • चीनी रोबोट्स ने कठिन मार्शल आर्ट मूव्स किए हैं।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। अब चीन में रोबोट के परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रोबोट्स ग्रुप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चीनी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी द्वारा हाल ही में आयोजित 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का है। यह इवेंट चीन के यिवू शहर में आयोजित किया गया। मगर इस बार यह वार्षिक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना, क्योंकि इस दौरान चीनी कंपनियों ने अपने सबसे बेहतरीन ह्यूमनॉइड रोबोट को इसमें शोकेस किया। रोबोट्स ने इस दौरान कठिन डांस मूव्स से लेकर मार्शल आर्ट तक करके दिखाया, जिससे यह पता चला कि रोबोट्स का भविष्य कैसा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मैजिकलैब, यूनिट्री रोबोटिक्स, नोएटिक्स रोबोटिक्स और बीजिंग गैलबॉट जैसी बड़ी रोबोटिक्स कंपनियों ने ह्यूमनॉइड रोबोट पर अपनी लेटेस्ट रिसर्च का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शक काफी प्रभावित हुए। स्प्रिंग फेस्टिवल में तीसरी बार यूनिट्री रोबोटिक्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान G1 और H2 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट पर बेस्ड वूबॉट परफॉर्मेंस किया। इन रोबोट्स ने मार्शल आर्ट एक्सपर्ट के साथ मिलकर हॉर्स स्टांस और फ्लिप से लेकर ननचाकू मूव्स और ड्रंकन फिस्ट आदि किए। 4 मिनट से ज्यादा समय तक यह परफॉर्मेंस चला। सभी रोबोट्स ने स्पीड से लेकर पूरे परफॉर्मेंस के दौरान बैलेंस और कोऑर्डिनेशन को बरकरार रखते हुए काफी आराम से मूव्स किए, जिससे पता चला कि टेक्नोलॉजी काफी एडवांस हो चुकी है।

इस परफॉर्मेंस में और भी कंपनियों के रोबोट्स शामिल थे। मैजिकलैब के मैजिकबॉट जेड1 रोबोट ने थॉमस 360 एक काफी मुश्किल 360-डिग्री रोटेशन को करके दिखाया। वहीं नोएटिक्स रोबोटिक्स के रोबोट ने एक कॉमेडी स्केच को पूरा करके दिखाया। रोबोट्स ने 12 वर्ग मीटर के स्टेज पर साइड फ्लिप और बैकफ्लिप जैसे मूव्स किए। इस इवेंट में ह्यूमनॉइड रोबोट्स के ग्रुप ने मोशन कंट्रोल, बैलेंस एल्गोरिदम और रियल टाइम में ह्यूमन-रोबोट इंटरैक्शन से दिखाया कि रोबोट टेक्नोलॉजी कितनी आगे जा चुकी है। जहां वेस्ट की कंपनियां अभी भी टेस्ला ऑप्टिमस और नियो जैसे रोबोट तैयार कर रही हैं, वहीं चीनी कंपनियों के रोबोट काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »