चीन ऐसा देश है जो कि तेजी के साथ रोबोटिक्स में नए-नए आविस्कार और प्रयास कर रहा है।
Photo Credit: DroidUp
DroidUp Moya की चाल इंसानों की तरह है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी में लगातार विकास हो रहा है। चीन ऐसा देश है जो कि तेजी के साथ रोबोटिक्स में नए-नए आविस्कार और प्रयास कर रहा है। अब चीन में एक ऐसा रोबोट तैयार किया गया है जो कि इंसानों की तरह चलता है, आई कॉन्टैक्ट बनाए रखता है और चेहरे से भाव प्रकट करता है। चीनी सोशल मीडिया पर इस रोबोट की वीडिया आने के बाद तेजी से चर्चा हो रही है, जहां रोबोट की क्षमताओं को दिखाया गया है। रोबोटिक्स कंपनी ड्रॉइडअप ने शंघाई में मोया नाम के इस रोबोट को पेश किया है। इसे दुनिया का पहला फुल बायोमिमेटिक एम्बोडेड इंटेलिजेंट रोबोट बताया जा रहा है। आइए इस इंसानी रोबोट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मोया एम्बोडेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो कि सिर्फ डिजिटल वातावरण में काम करने के बजाय सामान्य दुनिया में भी अनुभव कर सकता हैं, तर्क कर सकता हैं और कार्य कर सकता है। कंपनी की पोस्ट में रोबोट मुस्कुराते हुए, सिर हिलाते हुए, आंखों से संपर्क बनाते और इंसान जैसी चाल चलते हुए नजर आया है। कंपनी दावा करती है कि मोया इंसान के सूक्ष्म भावों की नकल कर सकता है। यह एक ऐसी खूबी है जो कि वर्तमान में तैयार किए जा रहे इसे सबसे ज्यादा मानवरूपी रोबोटों में से एक बनाती है।
इस रोबोट की सीधे खड़े होने पर लंबाई 5.5 फीट है और वजन करीब 32 किलोग्राम है। इसे एक वयस्क इंसान के समान अनुपात में डिजाइन किया गया है। ड्रॉइडअप का कहना है कि रोबोट का शरीर का तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है, जिससे बातचीत के दौरान यह जीवंत लगता है। रोबोट की चलने का मुद्रा (पोस्चर) 92 प्रतिशत तक सटीक है, जिससे स्थिर गति मिलती है।
इस रोबोट को ऐसे समय में पेश किया गया है जब ग्लोबल स्तर पर मानव जैसे रोबोटों का तेजी के साथ विकास हो रहा है। ड्रॉइडअप समेत कई कंपनियां ज्यादा रियल दिखने वाला रोबोट डिजाइन करने पर काम कर रही हैं। मोया काफी हद तक ड्रॉइडअप के पहले के इंसान जैसे रोबोटिक्स कार्यों पर बेस्ड बताया जा रहा है। कंपनी ने Moya रोबोट के बेस प्लेटफॉर्म के बारे में सीमित टेक्नीकल जानकारी ही प्रदान की है। मोया को वॉकर 3 चेसिस पर बनाया गया है। ड्रॉइडअप ने अभी तक इस प्लेटफॉर्म का नाम या जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स