पहियों पर चलने वाला रोबोट! Unitree ने लॉन्च किया G1-D रोबोट, ऐसे करता है काम

Unitree G1-D ह्यूमेनॉइड रोबोट दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं।

पहियों पर चलने वाला रोबोट! Unitree ने लॉन्च किया G1-D रोबोट, ऐसे करता है काम

Photo Credit: Unitree

Unitree Robotics की ओर से पहला पहियों वाला रोबोट लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • Unitree G1-D ह्यूमेनॉइड रोबोट दो वर्जन में पेश किया गया है
  • एडवांस डेटा कलेक्शन और मॉडल ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया
  • यह प्रति सेकंड 1.5 मीटर की दूरी तय करता है
विज्ञापन

Unitree Robotics की ओर से पहला पहियों वाला रोबोट लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नया G1-D रोबोट मॉडल पेश किया है जो रियल वर्ल्ड में आपके कामों में हाथ बँटा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह एडवांस डेटा कलेक्शन और मॉडल ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं। स्टैंडर्ड मॉडल 1260 mm लम्बाई का है और फ्लैगशिप मॉडल 1680mm का है। इनका वजन 80 किलोग्राम तक है। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य खास बातें। 

Unitree G1-D humanoid robot features

Unitree G1-D ह्यूमेनॉइड रोबोट दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं। स्टैंडर्ड मॉडल 1260 mm लम्बाई का है और फ्लैगशिप मॉडल 1680mm का है। इनका वजन 80 किलोग्राम तक है। स्टैंडर्ड वर्जन एक जगह खड़ा रहता है जबकि फ्लैगशिप मॉडल में एक व्हीलबेस लगा है जिसकी मदद से यह प्रति सेकंड 1.5 मीटर की दूरी तय करता है। इसके बेस में कई तरह के सेंसर लगे हैं जिनमें LiDAR, डेप्थ कैमरा, और कॉलाइजन डिटेक्शन यानी टकराव को भांपने वाले सेंसर शामिल हैं। 

स्टैंडर्ड मॉडल को कंपनी 17 डिग्री फ्रीडम दी है जबकि फ्लैगशिप वर्जन में 19 डिग्री स्वतंत्रता दी गई है। इसके प्रत्येक बांह को 7 डिग्री फ्रीडम मिलती है। यह 3 किलो तक वजन को उठा सकता है। रोबोट की कमर का जॉइंट Z-एक्सिस पर ±155 डिग्री तक और Y-एक्सिस पर -2.5 से +135 डिग्री के बीच घूम सकता है। 

यह 0 से 2 मीटर की वर्टीकल रेंज में काम कर सकता है। रोबोट में हाइ-डेफिनिशन बाइनोकुलर कैमरा लगे हैं। एक कैमरा इसके सिर पर है जबकि एक एचडी कैमरा प्रत्येक बांह पर लगा है। फ्लैगशिप वर्जन में कंपनी ने 6 घंटे तक की बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि यह एडवांस डेटा कलेक्शन और मॉडल ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया है

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Unitree Robotics, Unitree, Unitree robots, Unitree G1 D
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »