Launching

Launching - ख़बरें

  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina में 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
  • Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
    Coolpad ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे 819 युआन (करीब 9,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू की गई है।
  • भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
    Oppo जल्द ही भारत में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है। Reno 16 Series में नया AI Snap Key, HoloVerse 3D Design और 3D Pop Planet Effect दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सीरीज Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे AI टूल्स को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलेगी। Oppo का कहना है कि नई सीरीज डिजाइन, AI और ड्यूरेबिलिटी के मामले में कई नए बदलाव लेकर आएगी।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
    Amazfit की ओर से नई स्मार्टवॉच Amazfit Balance Ultra को मार्केट में पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.5 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में 480x480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। कंपनी का दावा है कि हाई ब्राइटनेस के चलते डिस्प्ले दिन की रोशनी में भी चमकता है।
  • Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ThinkPad L13 Gen 7 कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप है जो मार्केट में पेश किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 13 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में Intel का Lunar Lake प्रोसेसर मिलता है। साथ ही कंपनी ने बैटरी में भी चॉइस दी है। दावा किया गया है कि यह पुराने मॉडल से वजन में काफी हल्का है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। यह 16GB तक रैम को सपोर्ट करता है।
  • OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
    OnePlus N6 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन जून के अंतिम सप्ताह में भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की है। इसी के साथ OnePlus N6 को महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है जिसमें इसके प्रोसेसर का भी खुलासा होता है। फोन में MediaTek का पावरफुल चिपसेट मिलने वाला है।
  • Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
    Nothing की ओर से भारत में जल्द ही एक नया डिवाइस पेश किया जाने वाला है। यह (b) नाम से टीज किया गया है। यानी कंपनी पहली बार नई b सीरीज में कुछ शुरू करने जा रही है। एक टिपस्टर का दावा है कि कार्ल पेई के नेतृत्व वाली स्मार्टफोन कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है
  • Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Samsung Galaxy A27 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है।
  • Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
    Tecno Camon Slim में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.39 mm की हो सकती है। Tecno Camon Slim की रियर कैमरा यूनिट में Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी 60 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
    Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। 22 जून को दोपहर 12 बजे यह फोन रिलीज किया जाएगा। एक्सक्लूसिव तौर पर फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा।
  • iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
    iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को Desert Gold, Green Peak और Ink Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को मुफ्त iQOO TWS 5i दिया जाएगा। हाल ही में लॉन्च किए Vivo Y60 का iQOO Z11i रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
  • OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
    OnePlus 15s का लॉन्च खटाई में पड़ सकता है। कंपनी ने अपना OnePlus 15T साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया था। इसी फोन को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s के रूप में लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब OnePlus 15s के लॉन्च पर शंका के बादल मंडरा रहे हैं। OnePlus 15T में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
    Portronics ने भारतीय बाजार में Aero 10 पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में Type-C PD आउटपुट, Type-C इनपुट पोर्ट और डिटैचेबल फ्लैट ब्रेडेड Type-C केबल दी गई है। कंपनी ने इसे Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में पेश किया है। Aero 10 का MRP 2,499 रुपये रखा गया है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Amazon, Flipkart, Portronics वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
    itel A100 Pro का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। फोन को कंपनी ने मई में मार्केट में उतारा था। उस समय इसका 3GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया था। फोन की कीमत लॉन्च के समय 8,999 रुपये थी। अब फोन का 4GB रैम वेरिएँट पेश किया गया है जिसके साथ में 64GB स्टोरेज आती है।

Launching - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »