Xiaomi G34WQi 2026 में 34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 3,440 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi G34WQi 2026 गेमिंग मॉनिटर को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है।
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया कर्व्ड स्क्रीन वाला गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। गेमिंग मॉनिटर में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। मॉनिटर में 34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 3,440 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 1500R कर्वेचर है और 3,500:1 कंट्रास्ट रेश्यो है। इसके अलावा इसमें डुअल DisplayPort 1.4 और HDMI 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Xiaomi G34WQi 2026 गेमिंग मॉनिटर को कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है। मॉनिटर को चीन में भी उपलब्ध करवाया गया है जहां पर यह Redmi G34WQ 2026 गेमिंग मॉनिटर के नाम से बेचा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में डिवाइस की कीमत AUD 449 (लगभग 28,600 रुपये) है। ऑस्ट्रेलिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। इच्छुक ग्राहकों के लिए यह खरीद के लिए उपलब्ध है। जल्द ही यह मॉनिटर मलेशिया, सिंगापुर जैसे साउथ एशियन मार्केट्स में देखने को मिल सकता है। उसके बाद यूरोप और मिडल ईस्ट में इसका लॉन्च संभव है।
Xiaomi G34WQi 2026 में 34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 3,440 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 1500R कर्वेचर है और 3,500:1 कंट्रास्ट रेश्यो है। गेमिंग मॉनिटर में 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें 180Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। मॉनिटर में 1 ms GtG रेस्पोन्स टाइम है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। इसमें कुल मिलाकर 4 वीडियो आउटपुट दिए गए हैं।
Xiaomi के कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर में डुअल डिस्प्ले पोर्ट 1.4 का सपोर्ट है। इसमें दो HDMI 2.0 पोर्ट भी दिए गए हैं। डिवाइस में कंपनी ने कोई USB पोर्ट नहीं दिया है। इससे पहले ब्रांड ने Curved Gaming Monitor G34WQi को 2024 में पेश किया था। इस बार ब्रांड ने बिना किसी पूर्व घोषणा के इस गेमिंग मॉनिटर को मार्केट में उतारा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत