आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple

एपल के CEO, Tim Cook ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है

आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple

भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है

ख़ास बातें
  • Apple की देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है
  • दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है
  • भारत में दिसंबर तिमाही में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की भारत में बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी। भारत में पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। 

फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही के लिए अर्निंग्स कॉल में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया कि कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था। 

कुक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है। पिछले वर्ष भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। 

एपल का भारत में यह सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन है। हालांकि, पिछले वर्ष देश में कुल स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 15.2 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज की बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे रिटेल मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने और नो-कॉस्ट EMI जैसे फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों का बड़ा योगदान है। भारत में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग होती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »