फोन लीक में वॉयलेट और ब्लैक कलर में नजर आ रहा है।
Photo Credit: Android Headlines
Samsung Galaxy S26 Ultra पहली बार कथित तौर पर ऑफिशियल इमेज में नजर आया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra पहली बार ऑफिशियल इमेज में नजर आया है। कंपनी की बहुप्रतीक्षित सीरीज फरवरी के अंत में लॉन्च होने के लिए संभावित है। लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा हो गया है। कहा गया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा होगा। पिल-शेप डिजाइन में तीन कैमरा बताए गए हैं। साथ ही इस बार कंपनी वायरलेस पावर शेयरिंग फीचर पर फोकस करने वाली है। फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस काफी समय अफवाहों में हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S26 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्या होगा खास।
Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं। तीनों कैमरा अलग-अलग रिंग के साथ आते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के कलर वेरिएंट्स भी यहां दिख रहे हैं। फोन वॉयलेट और ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। फोन के डाइमेंशन 163.6 x 78.1 x 7.9mm बताए गए हैं। इसका वजन 214 ग्राम बताया गया है। कहा गया है कि पुराने मॉडल Galaxy S25 Ultra से फोन 0.3mm पतला होगा और 4 ग्राम हल्का होगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी यहां किया गया है। Galaxy S26 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने की संभावना है। फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है। कहा गया है कि फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। जिससे न केवल यह खुद चार्ज हो सकेगा, बल्कि एक्सेसरीज को भी वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकेगा।
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कंपनी अबकी बार नया फीचर Privacy Display डिस्प्ले के नाम से देने जा रही है। यानी पास बैठा व्यक्ति आपके फोन के डिस्प्ले में झांक नहीं पाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra में कैमरा सेटअप में बहुत अधिक बदलाव नहीं है। फोन में रियर में 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट का खुलासा कई लीक्स में हो चुका है। सीरीज को कंपनी 25 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। Galaxy Unpacked इवेंट में इसे मार्केट में उतारा जा सकता है। हालांकि अधिकारिक रूप से Galaxy S26 Ultra सीरीज लॉन्च की पुष्टि कंपनी ने अभी तक नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत