100 फीट बड़े 4 एस्टरॉयड धरती से टकराने वाले हैं? जानें NASA का अलर्ट

एस्टरॉयड 2022 OC3, एस्टरॉयड 2023 RX1, एस्टरॉयड 2026 BF1, और एस्टरॉयड 2025 YQ12 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं।

100 फीट बड़े 4 एस्टरॉयड धरती से टकराने वाले हैं? जानें NASA का अलर्ट

Photo Credit: Vecteezy

JPL की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं।
  • ये लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं।
  • कई बार इनकी कक्षा, धरती की कक्षा से टकराती है।
विज्ञापन

एस्टरॉयड्स को लेकर नासा ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। एस्टरॉयड किसी चट्टान की तरह पथरीले होते हैं और लाखों किलोमीटर प्रतिसेकेंड की रफ्तार से चलते हैं। इनका पृथ्वी के बहुत नजदीक आना खतरनाक माना गया है। हमारे सौरमंडल में लगातार एस्टरॉयड सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगा रहे हैं। कई बार इनकी कक्षा, धरती की कक्षा से टकराती है। जिसके कारण ये पृथ्वी के काफी नजदीक चले आते हैं। नासा ने कई ऐसे एस्टरॉयड की पहचान की है जो भविष्य में धरती के लिए खतरा बन सकते हैं। आज एक बार फिर से अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने धरती के करीब आने वाले एस्टरॉयड्स को लेकर अलर्ट दिया है। 

जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज 4 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ये एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाले हैं। ये 100 फीट तक बड़े हैं। इस साइज का कोई एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी तबाही ला सकता है। एस्टरॉयड 2022 OC3, एस्टरॉयड 2023 RX1, एस्टरॉयड 2026 BF1, और एस्टरॉयड 2025 YQ12 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। 2025 YQ12 इनमें सबसे बड़ा एस्टरॉयड है जिसका साइज करीबन 100 फीट का है। 

चार एस्टरॉयड गिरेंगे धरती पर?
नासा का कहना है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले एस्टरॉयड खतरा पैदा कर सकते हैं। यह वो दायरा है जहां से गृह का गुरुत्वाकर्षण बल खगोलीय पिंडों को अपनी तरफ खींच सकता है। आज आने वाले चारों एस्टरॉयड एक निश्चित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। नासा ने टकराव जैसी किसी आशंका की जानकारी नहीं दी है।  

नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। इनमें से हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nasa news, nasa news in hindi, nasa news latest
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »