• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत

फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत

Xiaomi ने UltraThin Magnetic Power Bank को यूरोप के कई बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह 6mm स्लिम डिजाइन और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।

फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi पावर बैंक में 5000mAh बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है

ख़ास बातें
  • UltraThin Magnetic Power Bank सिर्फ 6mm मोटा डिजाइन ऑफर करता है
  • 5000mAh बैटरी के साथ वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
  • Xiaomi का नया पावर बैंक यूरोप के बाजारों में उपलब्ध
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर भी एक्सपैंड कर दिया है। यह वायरलेस मैग्नेटिक पावर बैंक पहले जापान में लॉन्च किया गया था और अब इसे यूरोप के कई मार्केट्स में पेश किया जा रहा है। Xiaomi का यह नया प्रोडक्ट स्लिम डिजाइन और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पर फोकस करता है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बिना ज्यादा वजन और बल्क के डेली यूज के लिए बैकअप बैटरी चाहते हैं। अल्ट्रा-थिन डिजाइन की वजह से यह वायरलेस चार्जिंग के दौरान भी भारी एक्सेसरी जैसा फील नहीं देता।

डिजाइन की बात करें तो Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank सिर्फ 6mm मोटा है, जो इसे मार्केट में मौजूद ज्यादातर स्मार्टफोन्स से भी पतला बनाता है। इसका वजन करीब 98 ग्राम है, जिससे यह पोर्टेबल और कैरी करने में आसान हो जाता है। पावर बैंक के बैक में रिंग-स्टाइल मैग्नेटिक अटैचमेंट दिया गया है, जो मैग्नेटिक सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स के साथ सिक्योर ग्रिप देता है। कंपनी का कहना है कि इस डिजाइन से यूजर्स को केबल लगाने की झंझट से राहत मिलती है और वायरलेस चार्जिंग ज्यादा सुविधाजनक हो जाती है।

Xiaomi के इस मैग्नेटिक पावर बैंक में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह वायरलेस मोड में 15W तक की चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, अगर USB Type-C केबल का इस्तेमाल किया जाए तो यह 22.5W तक की चार्जिंग आउटपुट दे सकता है। कंपनी के मुताबिक, Samsung, Xiaomi और Google के कई फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन्स को फुल वायरलेस पावर सपोर्ट मिलता है। वहीं iPhone यूजर्स के लिए वायरलेस चार्जिंग आउटपुट 7.5W तक सीमित है, जो प्लेटफॉर्म लिमिटेशन की वजह से है।

कंपनी का कहना है कि यह पावर बैंक खासतौर पर कम्यूटर, ट्रैवलर्स और उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो मिनिमल एक्सेसरी के साथ बैकअप बैटरी रखना चाहते हैं। कीमत की बात करें तो यूके में Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 49.99 पाउंड (करीब 6,300 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यह प्रोडक्ट जापान और यूरोप के कुछ हिस्सों में उपलब्ध हो चुका है। हालांकि, अन्य रीजन के लिए Xiaomi ने अभी कोई कन्फर्म लॉन्च डेट शेयर नहीं की है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »