Redmi Turbo 5 Max में धांसू स्पेसिफिकेशंस आने की बात सामने आ रही है।
Photo Credit: X/@yabhishekhd
Redmi Turbo 5 सीरीज का लॉन्च 29 जनवरी के लिए कंफर्म हो गया है।
Redmi Turbo 5 सीरीज का लॉन्च 29 जनवरी को होने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस वाले दो मॉडल्स पेश करने वाली है। सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। यह सीरीज अपने आप में काफी खास है क्योंकि कंपनी ने दावा किया है कि मिडरेंज स्मार्टफोन्स जहां दाम में किफायती होंगे, दूसरी ओर इनमें परफॉर्मेंस फ्लैगशिप वाली होगी। यानी ये ऐसे स्मार्टफोन होंगे मिडरेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर को कम कर देंगे। आइए Redmi Turbo 5 के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
Redmi Turbo 5 सीरीज का लॉन्च 29 जनवरी के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। 29 जनवरी को चीनी मार्केट में सीरीज के दो मॉडल Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max दस्तक देंगे। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing की ओर से Redmi Turbo 5 Max (via)को लेकर अहम बातें कही गई हैं। Redmi Turbo 5 Max में धांसू स्पेसिफिकेशंस आने वाले हैं। Redmi Turbo 5 Max में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9500s चिपसेट मिलने वाला है। टर्बो सीरीज में पहली बार इतना दमदार चिपसेट लगाया जा रहा है। Redmi Turbo 5 Max को ओरेंज कलर में टीज किया गया है। फोन में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने वाला है।
Official first look at Redmi Turbo 5 👀
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 26, 2026
Launching globally & in India as Poco X8 Pro
• Dual rear cameras (vertical layout)
• Premium metal frame
• Power button with red-accented edges 🔴
• Performance-centric design language
Under the hood:
⚡ Dimensity 8500 SoC
🎮… pic.twitter.com/O4UHNPSFFp
Redmi Turbo 5 Max orange colour variant images.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 26, 2026
- Flat display
- Metal frame
- Dual rear camera with OIS
- Dual speaker (top+bottom) pic.twitter.com/gq5E2RJ16g
Redmi Turbo 5 Max को लेकर दावा है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की टक्कर में परफॉर्म कर सकता है। फोन में 9000mAh की बैटरी होगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में HyperOS लेवल का पावर मैनेजमेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि यह 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स से भी ज्यादा लम्बा बैकअप दे सकता है। इसके अलावा फोन में धांसू बिल्ड क्वालिटी, बेहतरीन डिजाइन, वाटर रसिस्टेंस और हैप्टिक्स का बेहतरीन अनुभव होगा।
Redmi Turbo 5 को कंपनी ने व्हाइट कलर में टीज किया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 8500 चिपसेट बताया है। फोन में 9000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM