22.5W चार्जिंग, 10,000mAh बैटरी वाला पावर बैंक Noise MagSafe Qi2 लॉन्च, जानें कीमत

Noise MagSafe Qi2 पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें बिल्ट-इन स्टैंड भी मिलता है।

22.5W चार्जिंग, 10,000mAh बैटरी वाला पावर बैंक Noise MagSafe Qi2 लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Noise

Noise की ओर से नया पावर बैंक Noise Qi2 MagSafe पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसे टाइटेनियम, ऑनिक्स और सिल्वर कलर शेड्स में लॉन्च किया है।
  • यह iPhone 16 को 0 से 50% केवल 28 मिनट में चार्ज कर सकता है।
  • डिवाइस मेटेलिक फिनिश में आता है। इसका वजन 219 ग्राम है।
विज्ञापन

Noise की ओर से नया पावर बैंक Noise Qi2 MagSafe पेश किया गया है। कंपनी की ओर से यह पहला वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक है। यह मेटेलिक फिनिश के साथ आता है। डिजाइन में यह कॉम्पेक्ट है और साथ में बिल्ट-इन स्टैंड इसमें दिया गया है। यह 22.5W वायर्ड चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 10 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह iPhone 16 को 0 से 50% केवल 28 मिनट में चार्ज कर सकता है। यह 300 चार्जिंग साइकल तक खराब नहीं हो सकता है, 3 साल तक यह 80% बैटरी कैपिसिटी को बनाकर रख सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Noise MagSafe Qi2 power bank price 
Noise MagSafe Qi2 पावरबैंक की भारत में कीमत 2499 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे टाइटेनियम, ऑनिक्स और सिल्वर कलर शेड्स में पेश किया है। 

Noise MagSafe Qi2 power bank Specifications
Noise MagSafe Qi2 पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें बिल्ट-इन स्टैंड भी मिलता है जिससे डिवाइस को चार्ज करने में बहुत सहूलियत मिलती है। यह 22.5W वायर्ड चार्जिंग, और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 300 चार्जिंग साइकल तक खराब नहीं हो सकता है, 3 साल तक यह 80% बैटरी कैपिसिटी को बनाकर रख सकता है। 

डिवाइस में मल्टीपल चार्ज और बाइपास चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी ने दावा किया है कि यह iPhone 16 को 0 से 50% केवल 28 मिनट में चार्ज कर सकता है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं जिसमें ओवरकरंट, ओवरवोल्टेज, शॉर्ट-सर्किट, टेम्परेचर कंट्रोल और अग्निरोधी सुरक्षा शामिल है। इसमें LED इंडिकेटर भी है जिसके माध्यम से रियल टाइम में बैटरी स्टेटस दिखता है। डिवाइस मेटेलिक फिनिश में आता है। इसका वजन 219 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  4. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  5. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  7. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  8. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  9. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  10. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »