Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बैटरी मिलने वाली है।
Photo Credit: X/@daily_gadget_jp
Redmi Turbo 5 Max में 9000mAh की बैटरी होगी।
Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max का आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है। दोनों ही फोन धांसू फीचर्स से लैस हैं। Redmi Turbo 5 Max में 9000mAh की बैटरी है। दोनों फोन MediaTek के दमदार चिपसेट से लैस होकर आ रहे हैं। फोन में 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इनमें 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग देखने को मिलने वाली है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इनके बारे में सभी खास बातें।
Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max का लॉन्च आज होने जा रहा है। कंपनी चीन में दोनों स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है। कंपनी फोन को 7PM (लोकल टाइम) पर लॉन्च करेगी। कंपनी इनके साथ Redmi Buds 8 Pro और Redmi Pad 2 Pro Harry Potter Edition का लॉन्च भी आज ही करने जा रही है।
Redmi Turbo 5 की चीन में कीमत CNY 2,000 (लगभग 26,000 रुपये) हो सकती है। Redmi Turbo 5 Max की कीमत के बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। फोन में 6.59 इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में सैमसंग का डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल किया गया है। इसमें मेटल का फ्रेम होगा और 2.5D ग्लास पैनल लगा है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट यहां दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन हैवी परफॉर्मेंस डिवाइस होगा जिसके लिए इसमें 3D Ice-Sealed सर्कुलेशन कूलिंग पम्प दिया गया है। यह पारंपरिक कूलिंग सिस्टम से 3 गुना बेहतर हीट कूलिंग सपोर्ट दे सकता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM रैम होगी और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट होगा।
Redmi Turbo 5 = POCO X8 Pro
— Sufiyan Technology (@RealSufiyanKhan) January 29, 2026
✅ 6.59" 1.5K Flat AMOLED
✅ 50MP Main + 8MP UW
✅ MediaTek 8500 Ultra
✅ LPDDR5X Ultra + UFS 4.1
✅ 7560mAh + 100W
✅ Metal Frame
✅ IP68/69
Launching In February pic.twitter.com/YRwDLhvHz9
Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बैटरी मिलने वाली है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। यह ओरेंज और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में आने वाला है। फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग का सपोर्ट मिलने वाला है जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।
Xiaomi『Redmi Turbo 5 Max』1月29日発表へ!Dimensity 9500sと9,000mAh大容量電池を搭載した注目機https://t.co/dB3hEsxbH7
— デイリーガジェット (@daily_gadget_jp) January 27, 2026
値上がりラッシュの中このスペックで5万円台キープはすごい...! pic.twitter.com/gLFYZmSDW6
Redmi Turbo 5 Max सीरीज का हाईएंड डिवाइस बताया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट होगा। फोन में 9000mAh की बैटरी बताई गई है। फोन में 9000mAh की बैटरी होगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में HyperOS लेवल का पावर मैनेजमेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि यह 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स से भी ज्यादा लम्बा बैकअप दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग