आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के ऑप्शन हो सकते हैं
इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिल सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ and Galaxy S26 Ultra की क्रमशः मॉडल नंबर - A3LSMS942U, A3LSMS947U और A3LSMS948U के साथ लिस्टिंग हुई है। ये इन स्मार्टफोन्स के अमेरिका में लॉन्च होने वाले वेरिएंट हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Supplemental Coverage from Space (SCS) और Non-Terrestrial Networks (NTN) के लिए सपोर्ट है। इससे संकेत मिल रहा है कि इन स्मार्टफोन्स में बिना नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में भी कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिल सकती है।
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra में कनेक्टविटी के विकल्पों में Wi-Fi, Bluetooth और NFC शामिल हो सकते हैं। अगले महीने सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। दक्षिण कोरिया सहित कुछ मार्केट्स में ये स्मार्टफोन्स 2 nm Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
हाल ही में टिप्सटर Evan Blass ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के ऑप्शन हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर तीन एक्सक्लूसिव कलर्स के भी ऑप्शन दिए गए थे। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। यह अटकल है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ा सकती है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है। Samsung Galaxy S25 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक