Instagram

Instagram - ख़बरें

  • 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
    क्या आप जानते हैं जिन फोटोज को आप धड़ाधड़ चैट जीपीटी के हवाले कर रहे हैं, वो उनका क्या करता है? कहां जाती हैं ये फोटो, किसी कंपनी के पास, या वेब की गहरी दुनिया में कहीं और? एक्सपर्ट इस तरह डेटा शेयर करने से पहले सावधान रहने की सलाह देते हैं।
  • Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
    Instagram का नया फीचर यूजर्स को उन पोस्ट्स को सीधे अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखाने की सुविधा देता है, जिनमें उन्हें टैग किया गया है। पहले यूजर प्रोफाइल में खुद पोस्ट किए गए मीडिया और दूसरों की पोस्ट्स जैसे कि थर्ड-पार्टी पोस्ट्स अलग-अलग रहती थीं। टैग की गई फोटो और वीडियो एक अलग खास टैब में नजर आती थीं। इस अपडेट के साथ यूजर्स क्रिएटर के साथ किए गए कोलैबोरेशन, ग्रुप फोटो और शेयर किए गए मीडिया को अपने मेन फीड लेआउट में शामिल कर सकते हैं।
  • Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
    Meta की ओर से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट म्यूज (Muse) लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा एजेंट है जो यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है।
  • Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
    Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को लेकर कंपनी गंभीर हो गई है। कंपनी का कहना है कि ऑडियंस को साफ-साफ पता चलना चाहिए कि प्रोफाइल में दिख रहा व्यक्ति रियल है या फिर AI से बनाया गया है।
  • Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
    Facebook, Instagram की मालिक Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का फैसला किया है! लेकिन यहां कोई स्थायी ताला नहीं लगेगा। Meta ने फैसला किया है कि Facebook और Instagram रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसी के साथ रात में और स्कूल के समय में नोटिफिकेशन भेजने कम किए जाएंगे। प्लेटफॉर्म्स पर 2 घंटे की डेली लिमिट भी रहेगी।
  • Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
    इंस्टाग्राम पर August 25, 2026 नाम से एक अकाउंट से शुरू किया गया था। अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति ने कुछ दिनों तक उस अकाउंट पर रील्स को पोस्ट किया और कहा कि वह 25 अगस्त को कुछ बड़ा खुलासा करेगा और वीडियो देखने वालों को इसका बिलकुल भी पछतावा नहीं होगा। उसने लोगों से अपना चैनल फॉलो करने के लिए भी कहा था। वीडियो को जमकर देखा गया और शेयर किया गया। बाद में उस व्यक्ति ने एक टेलीग्राम लिंक शेयर किया और उसे फॉलो करने के लिए कहा।
  • Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
    Instagram के शेड्यूल पोस्ट्स फीचर के जरिए यूजर्स पोस्ट तैयार करने के साथ उसे खास समय पर अपलोड कर सकते हैं। यह खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें किसी खास समय पर पोस्ट करना होता है, लेकिन उस समय पर हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। पोस्ट्स के अपलोड होने का समय पहले से प्लान करके यूजर्स बिना ऑनलाइन रहे भी पोस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
  • PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर AI की मदद से एडिट किए गए वीडियो शेयर कर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाई गई। मामला Facebook और Instagram पर पोस्ट किए गए कंटेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाए, कैसे फैलाए गए और क्या प्लेटफॉर्म के सुरक्षा उपाय ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए पर्याप्त थे।
  • बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
    केरल के लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह साधारण सा लड़का वीडियो में एक गजब का आविष्कार दिखा रहा है। उसने घर में पड़े पुराने गत्ते, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, छोटी मोटर, और नट-बोल्ट आदि का इस्तेमाल कर एक चलता-फिरता रोबोट तैयार किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह रोबोट घर के काम भी कर लेता है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
    प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला सेल्फी वीडियो गुरुवार को 23 जुलाई 2026 की रात 11:52 बजे किया था, जिसे जबरदस्त पसंद किया गया और उस वीडियो पर अब तक 396 मिलियन यानी कि (39.6 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। पहले वीडियो शेयर करने के बाद उसे काफी लोकप्रियता मिली और अब तक 4 मिलियन (40 लाख) फॉओलर्स जुड़ गए हैं।
  • Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
    E20 जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ शुरू किया गया एक डिजिटल नागरिक अभियान है। अभियान की मुख्य मांग है कि E20 पेट्रोल के साथ देशभर के पेट्रोल पंपों पर 100 प्रतिशत शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए। अभियान चलाने वालों का कहना है कि वे E20 का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस अभियान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी पहले से पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts का म्यूजिक बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे Likes, Comments, Shares और Reach जैसी Engagement खत्म हो जाती थी। नए फीचर के साथ यूजर्स Edit ऑप्शन में जाकर Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुन सकते हैं और पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहती है।
  • Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
    Instagram अकाउंट में लॉग इन करना होगा और अपने अकाउंट के बारे में एक जरूरी मैसेज पढ़ना होगा। ईमेल में एक अजीबोगरीब दिखने वाली वेबसाइट का लिंक होता है जो उससे उसका यूजरनेम और पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है। मगर आप कई तरीकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिशिंग स्कैम से बच सकते हैं। 
  • हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
    Meta ने अपने AI टूल Muse Image का विवादित फीचर बंद कर दिया है। इस फीचर की मदद से कोई भी व्यक्ति पब्लिक Instagram अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बना सकता था। लॉन्च के बाद इसे लेकर प्राइवेसी से जुड़े सवाल उठने लगे क्योंकि पब्लिक अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से इसमें शामिल थे और यूजर्स को इसकी अलग से जानकारी भी नहीं दी जाती थी। बढ़ती आलोचना के बाद Meta ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर को हटा दिया। हालांकि, Muse Image का बाकी AI इमेज जनरेशन फीचर पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
  • Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
    Meta ने Muse नाम का नया AI इमेज जनरेशन फीचर पेश किया है, जो Instagram की पब्लिक फोटो के आधार पर AI इमेज बना सकता है। इसी फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर प्राइवेसी संबंधी बहस शुरू हो गई है। आलोचकों का कहना है कि पब्लिक अकाउंट की तस्वीरों का इस्तेमाल AI जनरेशन में किया जा सकता है, जबकि Meta का कहना है कि Private Accounts और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स इसमें शामिल नहीं हैं। अगर कोई यूजर इस फीचर का हिस्सा नहीं बनना चाहता, तो वह Instagram की सेटिंग्स में जाकर इसे बंद कर सकता है।

Instagram - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »