• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...

बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...

हाल के दिनों में हजारों Instagram यूजर्स को बिना किसी रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट ईमेल मिला, जिससे हैकिंग की आशंका बढ़ गई। अब Instagram ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...

Photo Credit: Pixabay/ Solen Feyissa

ख़ास बातें
  • बिना रिक्वेस्ट Instagram यूजर्स को मिला Password Reset Email
  • कंपनी ने कहा कोई हैकिंग या सिस्टम ब्रीच नहीं
  • यूजर्स को संदिग्ध ईमेल लिंक से दूर रहने की सलाह
विज्ञापन

अगर हाल के दिनों में आपके इनबॉक्स में Instagram से पासवर्ड रीसेट का ईमेल आया है, जबकि आपने ऐसा कोई रिक्वेस्ट नहीं किया था, तो आप अकेले नहीं हैं। बीते कुछ दिनों में दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने ऐसे अनचाहे पासवर्ड रीसेट ईमेल मिलने की शिकायत की है, जिससे सोशल मीडिया पर संभावित हैक या डेटा लीक को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि अब Instagram ने साफ किया है कि यह मामला किसी सिक्योरिटी ब्रीच का नहीं, बल्कि एक टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से हुआ था और यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, एक साइबर सिक्योरिटी फर्म द्वारा रिलीज हालिया सिक्योरिटी ब्रीच डेटा और इस टेक्निकल ग्लिच की टाइमिंग लगभग एक समान ही है।

Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने X पर जारी अपने बयान में कहा कि एक तकनीकी समस्या के चलते किसी बाहरी पार्टी को कुछ अकाउंट्स के लिए पासवर्ड रीसेट ईमेल ट्रिगर करने का मौका मिल गया था। कंपनी के मुताबिक, उसके इंटरनल सिस्टम में कोई ब्रीच नहीं हुआ है और यूजर्स इन ईमेल्स को नजरअंदाज कर सकते हैं। Instagram ने इस कन्फ्यूजन के लिए यूजर्स से माफी भी मांगी है।

दरअसल, इन ईमेल्स के सामने आने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करने लगे। कई लोगों को डर था कि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो रहा या फिर वे किसी फिशिंग अटैक का शिकार तो नहीं बन रहे। चिंता इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई क्योंकि ईमेल्स दिखने में बिल्कुल Instagram के ऑफिशियल पासवर्ड रीसेट मैसेज जैसे थे, जिनमें बड़ा सा “Reset Password” बटन और सिक्योरिटी से जुड़ा मैसेज भी शामिल था।

मामले को और संवेदनशील इस वजह से माना गया क्योंकि इस कथित टेक्निकल ग्लिच के लगभग दो दिन पहले ही साइबर सिक्योरिटी फर्म Malwarebytes ने Instagram ब्रीच से जुड़े कुछ दावे किए। उन्होंने X पर एक डेटा शेयर किया, जिसके मुताबिक, साइबरक्रिमिनल्स द्वारा 1 करोड़ 75 लाख यूजर्स की संवेदनशील जानकारियां चुराई गई, जिनमें उनके यूजरनेम, फिजिकल एड्रेस, फोन नंबर्स, ईमेल एड्रेस सहित कई अन्य डिटेल्स शामिल थीं। फर्म ने दावा किया कि इन्हीं जानकारियों का यूज करके स्कैमर्स ने नकली ईमेल्स भेजे, जो असली प्लेटफॉर्म द्वारा भेजे जाने वाले ईमेल की हूबहू नकल थी। हालांकि, Instagram ने इस दावे को सिरे से नकारा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »