14.9 करोड़ यूजर्स के Instagram, Gmail, Netflix के आईडी-पासवर्ड चोरी! ऐसे करें बचाव

डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स के यूजर आईडी और पासवर्ड होने का दावा किया गया है।

14.9 करोड़ यूजर्स के Instagram, Gmail, Netflix के आईडी-पासवर्ड चोरी! ऐसे करें बचाव

Photo Credit: Pexels

डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स के यूजर आईडी और पासवर्ड होने का दावा किया गया है।

ख़ास बातें
  • लीक डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल
  • डेटा एक मालवेयर द्वारा लीक किया गया है।
  • यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

14.9 करोड़ यूजर्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक बड़े, और असुरक्षित डेटाबेस का पता लगाया है जो हैकर्स के हत्थे चढ़ सकता है। इस डेटा में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स के यूजर आईडी और पासवर्ड होने का दावा किया गया है। यह डेटा एक मालवेयर द्वारा लीक किया गया है। आशंका जताई गई है कि इसका इस्तेमाल करके इन यूजर्स के साथ बड़ा फ्रॉड किया जा सकता है। इसलिए यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आइए आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं आप साइबर अटैक से स्वयं का बचाव। 

Instagram, Facebook, Gmail, Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान हो जाएं। साइबरसिक्योरिटी पर शोध करने वाले एक रिसर्चर ने जनवरी 2026 में 14.9 करोड़ यूजर्स का डेटा इंटरनेट पर लीक हुआ पाया है। इसका साइज 96 GB के करीब बताया गया है। यह डेटा बिना किसी पासवर्ड या सुरक्षा के एक वेबसाइट पर पड़ा हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस डेटा को किसी हैकर ने नहीं बल्कि इंफोस्टीलर मालवेयर (infostealer malware) द्वारा लीक किया गया है। Wired की रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी एनालिस्ट जेरेमिया फॉलर ने इस डेटाबेस को खोजा है। एनालिस्ट को पता नहीं चला कि इस डेटा का मालिक कौन है या फिर इस वेबसाइट को ऑपरेट कौन कर रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी एनालिस्ट ने होस्ट को सूचित करने की कोशिश की। लेकिन सेवा शर्तों के समझौते का उल्लंघन करने के कारण होस्ट ने उस सामग्री को हटा दिया। लीक हुए डेटाबेस में न केवल ईमेल और सोशल मीडिया लॉगिन शामिल हैं बल्कि इसमें कई देशों के सरकारी सिस्टम के क्रेडेंशियल्स भी पाए गए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड लॉगिन डिटेल्स भी पाए गए हैं। डेटा में कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों के क्रेडेंशियल्स भी देखे गए हैं। 

साइबर एनालिस्ट ने संदेह जताया है कि यह डेटाबेस सूचना चुराने वाले मैलवेयर द्वारा बनाया गया था जो डिवाइसेज को संक्रमित करता है और फिर कीलॉगिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करके यूजर्स द्वारा वेबसाइटों पर टाइप की गई जानकारी को रिकॉर्ड करता है।

ऐसे करें बचाव

  • सबसे पहले अपने पुराने पासवर्ड्स बदल दें। 
  • अगर आपने कोई आसान पासवर्ड सेट किया हुआ है तो उसे साइट निर्देशों के अनुसार सेट करें जिसमें नम्बर, सिम्बल आदि भी शामिल हों। 
  • अपने डिवाइस को स्कैन करें, और जांचें कि इसमें कोई मालवेयर नहीं है। 
  • अकाउंट को सुरक्षित बनाने के लिए टू-फैक्‍टर-ऑथेंटिकेशन (2FA) को एक्टिवेट करें। 
  • अपने सभी अकाउंट्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड सेट करें। विभिन्न अकाउंट्स को एक ही पासवर्ड से न चलाएं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »