• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Year Ender 2025: Reels की लिमिट बढ़ाने, रिपोस्ट से लेकर Instagram ने इस साल पेश किए धांसू फीचर्स

Year Ender 2025: Reels की लिमिट बढ़ाने, रिपोस्ट से लेकर Instagram ने इस साल पेश किए धांसू फीचर्स

इंस्टाग्राम लगातार खुद को यूजर्स के बीच कनेक्टेड रखने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है।

Year Ender 2025: Reels की लिमिट बढ़ाने, रिपोस्ट से लेकर Instagram ने इस साल पेश किए धांसू फीचर्स

Photo Credit: Unsplash/Instagram

इंस्टाग्राम रील्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

ख़ास बातें
  • Instagram ने जनवरी, 2025 में रील्स की सीमा को बढ़ाकर 3 मिनट किया था।
  • Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर Blend पेश किया था।
  • Meta ने एक नया वीडियो क्रिएशन ऐप Edits लॉन्च किया था।
विज्ञापन

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद से ही Instagram की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। रील्स फीचर पेश किए जाने के बाद Instagram का जमकर इस्तेमाल हुआ और नए-नए क्रिएटर्स ने जुड़ने के बाद तरह-तरह के कंटेंट पेश किए। इंस्टाग्राम लगातार खुद को यूजर्स के बीच कनेक्टेड रखने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। साल 2025 अब खत्म होने के है और दिसंबर के इस महीने में भी कंपनी ने नए फीचर्स की पेशकश की थी। आज हम इस साल इंस्टाग्राम में आए नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं।

जनवरी, 2025
Instagram ने 20 जनवरी, 2025 में रील्स की सीमा को बढ़ाकर अधिकतम 3 मिनट किया था, जिसका खुलासा इंस्‍टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने किया था। इंस्‍टाग्राम पर लंबी रील्‍स अपलोड करने की सुविधा और क्रिएटर्स के लिए मददगार साबित होती है।

फरवरी, 2025
Meta ने फरवरी, 2025 में Instagram डीएम के लिए नए अपडेट की घोषणा की थी, जिसमें कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए इंस्टेंट मैसेज ट्रांसलेशन, म्यूजिक स्टिकर, शेड्यूल मैसेज,पिन्ड कंटेंट और ग्रुप चैट क्यूआर कोड इन्वाइट शामिल हैं।

मार्च, 2025
Instagram ने मार्च में रील्स देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को तेजी से स्किप कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे टिकटॉकपर वीडियो को फास्ट-फॉरवर्ड किया जा सकता है।

अप्रैल, 2025
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर Blend पेश किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों के साथ एक शेयर किया गया रील्स फीड बना सकते हैं जो दोनों के इंटरेस्ट और वॉच हिस्ट्री के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा। 

अप्रैल, 2025
Meta ने एक नया वीडियो क्रिएशन ऐप Edits लॉन्च किया था। इस ऐप को खास तौर पर मोबाइल फर्स्ट क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया था।  इस ऐप को 10 मिनट तक के लंबे मोबाइल कैप्चर से लेकर रीयल टाइम डिस्ट्रीब्यूशन इनसाइट तक, ऐप कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाने और ऐप-हॉपिंग को कम करने के लिए बनाया गया।

अगस्त, 2025
Instagram ने रील्स में एक नया फ्रेंड्स टैब पेश किया था, जिसमें यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्तों ने किस कंटेंट को पसंद किया है, क्रिएट किया है, रीपोस्ट किया है या उस पर कमेंट किया है और आसानी से उनके बारे में बातचीत शुरू कर सकते हैं। फ्रेंड्स यूजर्स को यह देखने में मदद करता है कि उनके दोस्त कौन सी रील्स बना रहे हैं।

अगस्त, 2025
Instagram ने रील और पोस्ट को रीपोस्ट करने का फीचर पेश किया था। रीपोस्ट के साथ यूजर्स पब्लिक रील और फीड पोस्ट रीपोस्ट कर सकते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंद को शेयर करना आसान हो जाता है। रीपोस्ट यूजर्स के दोस्तों और फॉलोअर्स के फीड पर रिकमेंड किए जाएंगे।

अगस्त, 2025
Instagram अगस्त, 2025 में Instagram Map फीचर पेश किया था। इस फीचर के जरिए दोस्तों के साथ अपडेट रह सकते हैं। आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन अपने चयनित दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। आप मैप खोलकर अपने दोस्तों और पसंदीदा क्रिएटर्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे कंटेंट को भी देख सकते हैं।

अक्टूबर, 2025
Instagram ने वॉच हिस्ट्री फीचर पेश किया था जो कि यूजर्स को उनके देखने के अनुभव पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे उन्हें पहले देखी गई किसी भी रील को दोबारा देखने की सुविधा मिलती है।

अक्टूबर, 2025
Meta ने Instagram पर Reels के लिए एक नया AI बेस्ड फीचर रोलआउट किया था। यह अपने आप वीडियो को ट्रांसलेट, डब और लिप-सिंक करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी भाषा में बने Reels को अपनी पसंद की भाषा में देख पाएंगे।

दिसंबर, 2025
Instagram ने Reels फोकस्ड Instagram TV ऐप लॉन्च किया था, जिससे यूजर्स बड़े स्क्रीन पर Reels देख पाएंगे। Instagram TV ऐप को खास तौर पर शेयर्ड व्यूइंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। TV ऐप का इंटरफेस मोबाइल ऐप से थोड़ा अलग रखा गया है। लॉग-इन करने के बाद Reels को अलग-अलग चैनल्स में दिखाया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  4. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  5. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  7. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  8. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  9. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  10. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »