मेटा Facebook और Instagram यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में जानकारी तब एकत्रित करती है जब यूजर्स इन ऐप्स और वेबसाइट से बाहर जाते हैं।
Photo Credit: Pexels/Brett Jordan
फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं।
मेटा Facebook और Instagram यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में जानकारी तब एकत्रित करती है जब यूजर्स इन ऐप्स और वेबसाइट से बाहर जाते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और टार्गेट विज्ञापन प्रदान करने के लिए ऐसा करता है। एकत्रित की गई जानकारी में वेबसाइट, ऐप्स और ऑर्नेनाइजेशन फेसबुक या इंस्टाग्राम के साथ यूजर्स की एक्टिविटी के बारे में साझा करने वाली जानकारी शामिल होती है। इस जानकारी में किसी वेबसाइट पर जाना, ऐप खोलना, किसी आइटम को सर्च करना या प्रोडक्ट खरीदना शामिल हो सकता है। अगर आप किसी ऑनलाइन वेबसाइट से कपड़े खरीदते हैं या देखते हैं तो वह शॉप आपकी एक्टिविटी फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है, जिसके बाद फेसबुक आपको कपड़ों का विज्ञापन दिखाएगा। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कौन सी वेबसाइट उनका डाटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को भेज रही हैं।
मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को रिव्यू करने और उनमें बदलाव करने की सुविधा प्रदान करता है। योर एक्टिविटी ऑफ Meta टेक्नोलॉजीज टूल से यूजर्स अन्य वेबसाइट का उपयोग करते हुए उनके बारे में एकत्रित डाटा को रिव्यू करने और उसे हटाने की सुविधा मिलती है। यूजर्स इस फीचर को पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं और ऑफलाइन एनालेसेज के लिए डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।
Facebook और Instagram के साथ आपका डाटा शेयर करने वाली वेबसाइट को कैसे करें चेक और मैनेज: Facebook और Instagram ऐप्स और वेबसाइट में "योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज" नाम का एक फीचर है, जो डाटा कलेक्शन के तरीकों को साफ करात है और ट्रैकिंग को मैनेज करने के लिए कंट्रोल प्रदान करता है।
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए
वेबसाइट पर यूजर्स को बाईं ओर के पैनल के निचले हिस्से में मौजूद 'मोर' आइकन पर क्लिक करना है।
ट्रैक्ड एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज
Meta यूजर्स एक्टिविटी को ट्रैक करने से उन कंपनियों को हटाने के ऑप्शन प्रदान करता है। यूजर्स सभी पिछली एक्टिविटी को भी हटा सकते हैं और आने वाले समय में ट्रैकिंग एक्शन को ब्लॉक कर सकते हैं। मेटा अकाउंट्स सेंटर पेज खुलने पर 'योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजी' के बारे में एक पॉप-अप मैसेज नजर आता है। जो यूजर्स इस टूल के काम करने के तरीके के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, वो ऑफ मेटा टेक्नोलॉजी एक्टिविटी के बारे में ज्यादा जानने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!